लूट और मारपीट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Thursday, December 7, 2023

लूट और मारपीट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत।

लूट और मारपीट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत।

लूट और मारपीट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत।

घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
औरैया। बिधूना क्षेत्र के पुर्वा मुले गांव से ट्रैक्टर के यंत्र खरीदने बाइक से गए मामा-भांजे को लुटेरों ने रास्ते में घेरकर मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। दोनों से नगदी और बाइक, मोबाइल आदि लूट लिया था। बाद में उपचार के लिए उन्हें तिर्वा ले जाया गया था, जहां उपचार के दौरान सातवें दिन भांजे की मौत हो गई। घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। बिधूना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पुर्वा मुले निवासी नीलेश पुत्र कृष्ण कुमार अपने मामा राम सिंह के साथ ट्रैक्टर के लिए यंत्र खरीदने 30 नवंबर 2023 को बाबरपुर के लिए बाइक से निकले थे। वहां पर यंत्र पसंद न आने पर वह अपने मामा के साथ अपनी ससुराल कानपुर देहात जिले के गांव जिगना के लिए निकल गए। खोजाफूल के आगे जाने पर रास्ते में बाइक सवार लुटेरों ने उनकी बाइक रोक ली और दोनों के साथ मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

लूट और मारपीट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत।

बाइक मोबाइल और जेब में पड़ी 25000 रुपए की नगदी छीन ली और फरार हो गए थे। एक 1 दिसंबर को किसी तरह होश आने पर रामसिंह कुछ दूर पैदल चलने के बाद औरैया होकर सुबह 8 बजे अपने घर पहुंचे और घटना की जानकारी परिजनों को दी। बाद में परिजन खोजबीन करने के लिए निकल गए तभी अकबरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत दोपहर लगभग 2 बजे खेत पर मवेशी चराने गए लोगों की निगाह नीलेश पर पड़ी तो उन्होंने घटना की जानकारी फोन पर दी। उसे गंभीर घायलावस्था में अकबरपुर थाना ले जाया गया। बाद में शनिवार को उसे बिधूना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मिनी पीजीआई सैफई के लिए रेफर कर दिया, लेकिन उनके परिजन उन्हें उपचार के लिए तिर्वा ले गए, जहां उपचार के दौरान भांजे नीलेश की मौत हो गई है। नीलेश का शव उसके घर आते ही परिजनों में कोहराम मच गया है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...