रायसेन/बरेली, शिवानंद जी महाराज के स्वागत सम्मान में जगह-जगह बिछाए गए पलक फावड़े। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Friday, December 1, 2023

रायसेन/बरेली, शिवानंद जी महाराज के स्वागत सम्मान में जगह-जगह बिछाए गए पलक फावड़े।

शिवानंद जी महाराज के स्वागत सम्मान में जगह-जगह बिछाए गए पलक फावड़े।

  • कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष के निवास और शोरूम पर किया गया आत्मीय स्वागत।

रायसेन/बरेली, शिवानंद जी महाराज के स्वागत सम्मान में जगह-जगह बिछाए गए पलक फावड़े।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। श्री दादाजी धूनी वालों के शिष्य संत श्री शिवानंद जी महाराज का आगमन जैसे ही बरेली सीमा में हुआ जगह-जगह उनके स्वागत सम्मान में उनके शिष्यों और श्रद्धालुओं के द्वारा पलक फावड़े बिछाए गए। शिवानंद जी महाराज मांगरोल आश्रम में चातुर्मास पूर्ण करने के पश्चात पुन अपनी पैदल नर्मदा परिक्रमा के लिए नर्मदा तट मांगरोल आश्रम से निकले। उक्त जानकारी जब उनके शिष्यों को प्राप्त हुई तो सर्वप्रथम कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष कविंद्र सिंह रघुवंशी, उनके भ्राता रविंद्र रघुवंशी सहित शैलेंद्र रघुवंशी ने उनसे उनके निवास स्थान आने का आग्रह किया।


आग्रह को स्वीकार करते हुए श्री शिवानंद जी उनके निवास स्थान पहुंचे जहां परिवार जनों ने गुरुजी और नर्मदा परिक्रमा पर उनके साथ निकले उनके शिष्यों सहित साधु संतों की आरती उतार कर पुष्पों से उनका स्वागत किया। तत्पश्चात शिवानंद जी महाराज हीरो होंडा शोरूम पर पहुंचे जहां पर शोरूम संचालक रविंद्र रघुवंशी सहित सैकड़ो की संख्या में उपस्थित शिष्यों सहित श्रद्धालुओं ने गुरु जी की पूजन अर्चन की। वहीं बरेली हिंदू उत्सव समिति बरेली के अध्यक्ष मनमोहन शर्मा सहित समस्त पदाधिकारी ने रामलीला मैदान पर गुरु जी का स्वागत सम्मान किया।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...