दोस्त की लड़ाई में बेकसूर नाबालिग ने गवाई अपनी जान, दोस्त अपनी जान बचाकर भागा, बदमाशों ने नाबालिग को घेरकर मार दी गोली - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Sunday, December 17, 2023

दोस्त की लड़ाई में बेकसूर नाबालिग ने गवाई अपनी जान, दोस्त अपनी जान बचाकर भागा, बदमाशों ने नाबालिग को घेरकर मार दी गोली

दोस्त की लड़ाई में बेकसूर नाबालिग ने गवाई अपनी जान, दोस्त अपनी जान बचाकर भागा, बदमाशों ने नाबालिग को घेरकर मार दी गोली

दोस्त की लड़ाई में बेकसूर नाबालिग ने गवाई अपनी जान, दोस्त अपनी जान बचाकर भागा, बदमाशों ने नाबालिग को घेरकर मार दी गोली

ग्वालियर। ग्वालियर में बीती रात एक 17 साल के लड़के की गोली मारकर हत्या कर दी गई। नाबालिग किशोर अपने दोस्त के विवाद में उसका साथ देने गया था। यहां पर विवाद बढ़ा तो जिसके लिए गया वो दोस्त अपनी जान बचाकर भाग गया और बेकसूर नाबालिग को छह बदमाशों ने घेर लिया और फायर कर दिया। गोली नाबालिग के जबड़े में लगी और सिर को चीरते हुए निकल गई। साथी उसे वहीं तड़पता हुआ छोड़कर भाग गए। घटना शुक्रवार शाम मुरार इलाके के छह नंबर चौराहा की है। 17 साल का इमरान खान रैपिडो राइडर था, वह कस्टमर को ड्रॉप कर घर लौट रहा था। रास्ते में उसे पड़ोस में रहने वाला प्रिंस मिला। प्रिंस उसे अपने साथ अनूप राजावत की बर्थडे पार्टी में मेला ग्राउंड ले गया। इसी पार्टी में गोलू भी आया था। गोलू को अरविंद का कॉल आया, उसने कहा- हिम्मत है तो छह नंबर चौराहा पर आकर मिल गोलू के साथ प्रिंस, अनूप, इमरान और अरविंद के पास पहुंचे।


अरविंद के साथ पहले से छह लड़के खड़े थे। अरविंद ने साथियों के साथ हमला कर दिया। गोलू, प्रिंस और अनूप भागने लगे। अरविंद और उसके साथियों ने इमरान को घेर लिया। उन्होंने उस पर फायर कर दिया। इमरान की मौके पर ही मौत हो गई। वहां मौजूद लोगों ने उसे बिड़ला हॉस्पिटल पहुंचाया। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची, जहा आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी खंगाले। फुटेज में हत्या के स्पॉट पर करीब 10 से 12 लड़के विवाद करते नजर आए। रात का समय होने पर फुटेज इतने साफ नहीं है, एक वीडियो में दिख रहा है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई। इधर मृतक इमरान के परिवार वालों पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...