रायसेन/सिलवानी, तूं स्वयं भगवान है का जयकारा लगाते हुए संत तारण स्वामी के अनुयाईयो ने नगर में निकाला भव्य चल समारोह। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Tuesday, December 19, 2023

रायसेन/सिलवानी, तूं स्वयं भगवान है का जयकारा लगाते हुए संत तारण स्वामी के अनुयाईयो ने नगर में निकाला भव्य चल समारोह।

तूं स्वयं भगवान है का जयकारा लगाते हुए संत तारण स्वामी के अनुयाईयो ने नगर में निकाला भव्य चल समारोह।

  • तारण स्वामी के द्वारा विरचित ग्रंथो की निकाली शोभा यात्रा, श्रद्वालुओ ने उतारी आरती, आकर्षक रंगोली भी सजाई

रायसेन/सिलवानी, तूं स्वयं भगवान है का जयकारा लगाते हुए संत तारण स्वामी के अनुयाईयो ने नगर में निकाला भव्य चल समारोह।

घातक रिपोर्टर, जसवंत साहू, रायसेन/सिलवानी।
सिलवानी। 16वीं शताब्दी के महान अध्यात्मिक संत श्रीतारण तरण मंडलाचार्य महाराज की 575वीं जयंती नगर में तारण तरण जैन समाज के द्वारा बाल ब्रम्हचारी शांतानंद जी महाराज के सानिध्य में उत्साह पूर्वक मनाई गई। त्रिदिवसीय कार्यक्रम के द्वितीय दिवस मंगलवार को नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इससे पूर्व तारण तरण जैन चैत्यालय में धर्म प्रभावना के विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। यहां पर बाल ब्रम्हचारी शांतानंद जी महाराज ने श्रीतारण तरण मंडलाचार्य महाराज के व्यक्त्वि व कृतित्व पर प्रकाश डाला तथा उनके बताए मार्ग का अनुशरण करने व उनके द्वारा विरचित 14 ग्रंथो का स्वाध्याय करने समाजजनो को प्रेरित किया। दोपहर के समय चैत्यालय से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। चांदी जडित पालकी में तारण स्वामी के द्वारा लिखित ग्रंथो को विराजमान किया गया। पालकी को समाजजन श्रद्वा पूर्वक कंधे पर उठाए तारण स्वामी का शुभ संदेश तूं स्वंय भगवान है का जयकारा लगा रहे थे।

रायसेन/सिलवानी, तूं स्वयं भगवान है का जयकारा लगाते हुए संत तारण स्वामी के अनुयाईयो ने नगर में निकाला भव्य चल समारोह।

अनेको स्थानो पर समाजजनो तथा विभिन्न संगठनो व समाजसेवियो के द्वारा मॉ जिनवाणी की आरती उतारी गई। चल समारोह में जैन व्यायाम शाला के सदस्य कसरती करतबो का प्रदर्शन करते हुए चल रहे थे, साथ ही तारण तरण कीर्तन मंडल के सदस्य ढोलक, हारमोनियम, झांझ, मंजीरो की लय व ताल पर कीर्तन कर रहे थे। महिलाए मंगल भजनो का गायन कर चल समारोह को सार्थकता प्रदान कर रही थी। रात्रि में महाआरती का आयोजन किया गया। प्रभारानी जैन, राजीव समैया भूरा सेठ व संजय समैया बल्ले भैया के निवास से महाआरती का चल समारोह निकाला गया जो कि चैत्यालय पहुंच कर समाप्त हो गया।

रायसेन/सिलवानी, तूं स्वयं भगवान है का जयकारा लगाते हुए संत तारण स्वामी के अनुयाईयो ने नगर में निकाला भव्य चल समारोह।

यहां पर आरती का कार्यक्रम पूर्ण किया गया। आरती की समाप्ति के बाद पालना का कार्यक्रम पूर्ण किया गया। सुबह के समय तारण त्रिवेणी के अखण्ड पाठ का समापन किया गया। तत्पष्चात प्रवचन का कार्यक्रम संपन्न हुआ। इसके बाद चैत्यायल जी में नव निर्मित 14 वेदीजी पर तारण स्वामी के द्वारा विरचित 14 ग्रंथो को विराजमान किए जाने की कार्रवाही संपन्न की जाकर बोली के माध्यम से समाजजनो के नाम तय किए। सभी कार्यक्रर्मो में बड़ी संख्या में समाजजन शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...