दहेज में कार नहीं लाने पर भाभी को देवर ने बनाया हवस का शिकार, ससुर ने भी सारी हदें की पार - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Friday, December 8, 2023

दहेज में कार नहीं लाने पर भाभी को देवर ने बनाया हवस का शिकार, ससुर ने भी सारी हदें की पार

दहेज में कार नहीं लाने पर भाभी को देवर ने बनाया हवस का शिकार, ससुर ने भी सारी हदें की पार

दहेज में कार नहीं लाने पर भाभी को देवर ने बनाया हवस का शिकार, ससुर ने भी सारी हदें की पार

उत्तर प्रदेश। पीलीभीत जिले में एक महिला को ससुराल में जमकर प्रताड़ित किया गया। इतना ही नहीं महिला के देवर ने उसके साथ हैवानियत कर डाली। महिला के ससुर ने भी उसके साथ सारी हदें पार कर दीं। महिला ने ससुराल वालों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। इसके बाद भी महिला को ससुराल वालों को लेकर एक डर सता रहा है। एसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म, छेड़खानी का केस दर्ज कर लिया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसकी 26 जून 2020 को बरेली जिले के भोजीपुरा थाना क्षेत्र के रहने वाले युवक से उसकी शादी हुई थी। शादी में हैसियत के मुताबिक दान-दहेज दिया गया था। ससुराल वाले दहेज में कार न लाने को लेकर उसे लगातार प्रताड़ित करने लगे। महिला ने इसकी जानकारी अपने घर वालों को दी तो दोनों ओर से समझौते के लिए परिवार बैठे, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला।

महिला का आरोप है कि इसी दौरान उसे अकेला पाकर देवर उसके कमरे में घुस आया और रेप किया। हद तो तब हो गई जब पिता समान ससुर भी बहू पर गंदी नजर रखने लगा। महिला ने बताया कि ससुर भी उसके साथ अक्सर छेड़खानी करता है, कई बार ससुर अपनी हदें पार कर चुका है। महिला ने जब इसका विरोध किया तो उसके जेवर छीनकर उसे घर से निकाल दिया गया। महिला ने बताया कि 29 अक्टूबर को ससुराल वाले कार से उसके मायके पहुंचे और यहां भी उसके साथ जबरदस्ती की गई। ससुराल वालों ने महिला का अपहरण का भी प्रयास किया। इस घटना के बाद महिला सीधे थाने पहुंची और ससुराल वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई, लेकिन पुलिस ने उसकी एक न सुनी। महिला ने फिर बरेली एसएसपी से पूरे मामले की शिकायत की। एसएसपी के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...