बैंककर्मी ने लिपिक के पद पर तैनात पत्नी को भेजी दूसरी लड़की के साथ आपत्तिजनक हालत में फोटो, दहेज नहीं मिलने पर किया प्रताड़ित। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Sunday, December 31, 2023

बैंककर्मी ने लिपिक के पद पर तैनात पत्नी को भेजी दूसरी लड़की के साथ आपत्तिजनक हालत में फोटो, दहेज नहीं मिलने पर किया प्रताड़ित।

बैंककर्मी ने लिपिक के पद पर तैनात पत्नी को भेजी दूसरी लड़की के साथ आपत्तिजनक हालत में फोटो, दहेज नहीं मिलने पर किया प्रताड़ित।

बैंककर्मी ने लिपिक के पद पर तैनात पत्नी को भेजी दूसरी लड़की के साथ आपत्तिजनक हालत में फोटो, दहेज नहीं मिलने पर किया प्रताड़ित।

उत्तर प्रदेश। बरेली में दहेज में 20 लाख रुपए की मांग करते हुए बैंककर्मी ने संग्रह विभाग में लिपिक के पद पर तैनात पत्नी को दूसरी शादी करने की धमकी दी। पत्नी को व्हाट्सएप पर दूसरी लड़की के साथ आपत्तिजनक हालत में फोटो भेज दिए। फोटो भेजे जाने के बाद डिप्रेशन में आई संग्रह विभाग की लिपिक महिला ने जहर खा लिया। दिल्ली के अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने पति, सास, ससुर, देवर, जेठ सहित छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। फरीदपुर के मोहल्ला फर्रखपुर के सेवानिवृत्ति सैनिक अतुल अग्निहोत्री ने अपनी बहन कृति अग्निहोत्री का विवाह 20 फरवरी 2020 को सीतापुर के महोली के पिसावां के सैतियार के ऋषि अवस्थी से किया था। कृति फरीदपुर के संग्रह विभाग में लिपिक के पद पर तैनात थी। उसका पति ऋषि अवस्थी मुरादाबाद के मुढा पांडेय की एसबीआई शाखा में कैशियर के पद पर तैनात है।

बैंककर्मी ने लिपिक के पद पर तैनात पत्नी को भेजी दूसरी लड़की के साथ आपत्तिजनक हालत में फोटो, दहेज नहीं मिलने पर किया प्रताड़ित।

आरोप है कि परिवार वालों ने कृति की शादी में 40 लाख रुपए का दहेज दिया। इसके बाद ससुराल वाले 20 लाख रुपए और मांगने लगे। छह महीने पहले परिवार वालों ने आठ लाख का गोल्ड लोन कराकर ऋषि अवस्थी को रकम दे दी। इसके बाद में वह और 10 लाख रुपए की मांग करने लगा। परिवार वालों ने दहेज देने में असमर्थता जता दी, जिसके बाद ऋषि अवस्थी दूसरी शादी करने की जिद पर अड गया। आरोप है शुक्रवार की शाम 7.00 बजे ऋषि ने अपनी पत्नी कृति अग्निहोत्री के व्हाट्सएप पर दूसरी लड़की के साथ आपत्तिजनक हालत में फोटो भेजे। इससे शादी करने का फैसला सुना दिया। इसके बाद कृति डिप्रेशन में आ गयी, उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने के बाद परिवार वाले उसे बरेली के मिशन अस्पताल ले गये। जहां के डॉक्टरों ने गंभीर बताकर दिल्ली रेफर कर दिया। परिवार के लोग कृति अग्निहोत्री को दिल्ली एंबुलेंस से ले जा रहे थे, मुरादाबाद के पास उसने दम तोड़ दिया। फरीदपुर के संग्रह विभाग में लिपिक के पद पर तैनात कृति अग्निहोत्री शनिवार को ड्यूटी करने के बाद अपनी ससुराल सीतापुर चली जाती थी। वहीं मुंडा पांडे से उसका पति ऋषि भी पहुंच जाता था। पति का दूसरी लड़की से अवैध संबंधों का खुलासा होने के बाद वह डिप्रेशन में थी। पांच महीने से इसी को लेकर दोनों में झगड़ा चल रहा था, वह पांच महीने से ससुराल नहीं गई थी।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...