शिक्षक गोष्ठी का आयोजन कर अवकाश प्राप्त प्रधानाचार्यों को किया सम्मानित। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Saturday, December 30, 2023

शिक्षक गोष्ठी का आयोजन कर अवकाश प्राप्त प्रधानाचार्यों को किया सम्मानित।

शिक्षक गोष्ठी का आयोजन कर अवकाश प्राप्त प्रधानाचार्यों को किया सम्मानित।

शिक्षक गोष्ठी का आयोजन कर अवकाश प्राप्त प्रधानाचार्यों को किया सम्मानित।

घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
औरैया। श्री वाटिका गेस्ट हाउस अटसू में उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद एवं माध्यमिक शिक्षक संघ चंदेल गुट के तत्वावधान में शैक्षिक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी का उद्घाटन मुख्य अतिथि राजबहादुर सिंह चंदेल शिक्षक विधायक तथा विशिष्ट अतिथि विधायिका रेखा वर्मा, परिषद के अध्यक्ष कृष्ण मोहन उपाध्याय, प्रदेशीय संरक्षक रवि शंकर तिवारी एवं प्रेम नारायण दुबे ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर तथा दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए राजबहादुर सिंह चंदेल ने कहा कि प्रधानाचार्यों एवं शिक्षकों को आने वाले संघर्षों का सामना करने के लिए सदैव तत्पर रहना होगा तदर्थ शिक्षकों के साथ जिस प्रकार का व्यवहार सरकार ने किया है उससे हम सभी आहत हैं।

शिक्षक गोष्ठी का आयोजन कर अवकाश प्राप्त प्रधानाचार्यों को किया सम्मानित।

रेखा वर्मा ने कहा कि हम सभी को अपने अधिकार एवं कर्तव्य दोनों की सुरक्षा करनी है। सरकार के दमनकारी नीतियों के विरुद्ध संघर्ष में समस्त शिक्षक समाज को साथ आना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता रवि शंकर तिवारी प्रदेशीय संरक्षक प्रधानाचार्य परिषद ने की। प्रधानाचार्य परिषद के जिलाध्यक्ष कृष्ण मोहन उपाध्याय ने इस अवसर समस्त आगंतुकों के प्रति आभार प्रकट किया। गोष्ठी में अवकाश ग्रहण करने वाले प्रधानाचार्यों का सम्मान भी किया गया। सम्मानित होने वाले अवकाश प्राप्त प्रधानाचार्यों में बृजेश दीक्षित, रामकुमार सक्सेना, उमेश बाजपेयी, अनुरुद्ध प्रताप सिंह, अरुण कुमार तिवारी, रामबाबू चतुर्वेदी, वीरेंद्र त्रिपाठी आदि प्रमुख थे। कार्यक्रम में लगभग पचास प्रधानाचार्यों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर डॉ. ए.के शर्मा, सत्येंद्र सिंह राठौड़, राजेन्द्र यादव, उमाकान्त दीक्षित, डी.पी. सिंह, डॉ. अनुराग त्रिपाठी, मोहित यादव, साध्येश सिंह, संतोष कुमार तिवारी, डॉ. शशि शेखर मिश्र, अनीता मिश्रा आदि ने प्रतिभाग किया। कार्यकम का संचालन शिव प्रकाश दुबे ने किया।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...