रायसेन, श्रद्धाभक्ति से मनाया गया प्राकट्य महोत्सव, पूजा-अर्चना कर भुवनेश्वर महादेव का किया अभिषेक। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Friday, December 15, 2023

रायसेन, श्रद्धाभक्ति से मनाया गया प्राकट्य महोत्सव, पूजा-अर्चना कर भुवनेश्वर महादेव का किया अभिषेक।

श्रद्धाभक्ति से मनाया गया प्राकट्य महोत्सव, पूजा-अर्चना कर भुवनेश्वर महादेव का किया अभिषेक।

रायसेन, श्रद्धाभक्ति से मनाया गया प्राकट्य महोत्सव, पूजा-अर्चना कर भुवनेश्वर महादेव का किया अभिषेक।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। तहसील मुख्यालय गैरतगंज से करीब 12 किमी दूर स्थित सिद्ध क्षेत्र सीहोरा वाले रामरसिया दरबार के समीप गैलपुर वाले देवाधिदेव भगवान भुवनेश्वर महादेव का प्राकट्य महोत्सव अपार श्रद्धाभक्ति और महादेव भक्तों ने बड़े ही उत्साह धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर पण्डा अजब सिंह गूजर की उपस्थिति में भुवनेश्वर महादेव का अभिषेक विशेष पूजा-अर्चना आरती के बीच किया गया। मालूम हो कि यह धार्मिक कार्यक्रम 31 वर्ष से लगातार आयोजित किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि सीहोरा वाले रामरसिया हनुमानजी का सिद्ध दरबार है, इसकी ख्याति दूर-दूर तक फैली है। मन्दिर के पुजारी पण्डा अजब सिंह ने बताया कि इसी के पास ग्राम गैलपुर में सन 1984 में अमावस्या के दिन एक किसान के खेत में शिवलिंग एवं नागदेव की प्रतिमा का प्राकट्य हुआ था। इसके बाद प्राकृतिक नागदेव और भुवनेश्वर महादेव की पूरी श्रद्धा आस्था धार्मिक अनुष्ठान कर शिवभक्तों ने मंदिर में स्थापित करवा दी थी प्रतिमाएं। तभी से प्रतिवर्ष इसके उपलक्ष्य में प्राकट्य भुवनेश्वर महादेव नागदेवता का महोत्सव मनाया जाता है। इस साल भी इस भगवान भुवनेश्वर महादेव और नागदेव के प्राकट्य महोत्सव में बडी संख्या में महादेव के भक्तों ने परिवार सहित हिस्सा लिया।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...