कोहरे में बंबा में गिरी बस, खिड़की से कूंदकर श्रद्धालुओ ने बचाई जान। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Monday, December 25, 2023

कोहरे में बंबा में गिरी बस, खिड़की से कूंदकर श्रद्धालुओ ने बचाई जान।

कोहरे में बंबा में गिरी बस, खिड़की से कूंदकर श्रद्धालुओ ने बचाई जान।

कोहरे में बंबा में गिरी बस, खिड़की से कूंदकर श्रद्धालुओ ने बचाई जान।

घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
औरैया। दिबियापुर कस्बे में गुंजन रोड पर श्रद्धालुओं से भरी वोल्वो बस कोहरे के कारण सड़क किनारे बंबा में जा गिरी। यात्रियों में चीख पुकार मच गई। यात्रियों ने खिड़कियों से कूदकर जान बचाई। आसपास के लोग आ गए और यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। क्रेन बुलाकर बस निकलवाई गई। करीब दो घंटे की मशक्कत में पुलिस मौके पर नही पहुंची थी। लखीमपुर खीरी से बस मथुरा वृंदावन दर्शन को गई थी। जिसमें करीब 52 यात्री सवार थे। दर्शन से लौटने के बाद अछल्दा और दिबियापुर पुल पर हाईट गेज के कारण बस कैंझरी होकर जा रही थी। सोमवार सुबह कोहरे की चादर होने के कारण बस चालक सड़क छोड़ गया जिससे बस सड़क किनारे बंबे में जा कर लटक गई। बस आधी सड़क पर और आधी बंबे में थी। यात्रियों में चीख पुकार मच गई। कई यात्री खिड़की खोलकर कूदने लगे तो बस का बैलेंस बिगड़ने लगा। जिस पर तमाम यात्री बस के अंदर ही घंटो फंसे रहे। आस पास के लोग आए और यात्रियों को सुरक्षित निकाला। क्रेन बुलाकर बस निकलवाई गई। करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद सभी यात्री बाहर आ गए। कुछ को हल्की चोटे थी। मौके पर पुलिस नही पहुंच सकी थी। बस में मरम्मत कर यात्रियों को रवाना किया गया।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...