राज्यपाल ने MP के नए मुख्यमंत्री को दिलाई शपथ, मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री ने मंत्रालय में अफसरों की बुलाई बैठक; देखें VIDEO - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Wednesday, December 13, 2023

राज्यपाल ने MP के नए मुख्यमंत्री को दिलाई शपथ, मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री ने मंत्रालय में अफसरों की बुलाई बैठक; देखें VIDEO

राज्यपाल ने MP के नए मुख्यमंत्री को दिलाई शपथ, मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री ने मंत्रालय में अफसरों की बुलाई बैठक

राज्यपाल ने MP के नए मुख्यमंत्री को दिलाई शपथ, मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री ने मंत्रालय में अफसरों की बुलाई बैठक; देखें VIDEO

भोपाल। मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शपथ ग्रहण करते ही एक्शन में आ गए है। उन्होंने शाम 4 बजे मंत्रालय के सभी अफसर की बैठक बुलाई है, इसके बाद 5 बजे कैबिनेट बैठक होगी। मध्य प्रदेश में आज से नई सरकार अस्तित्व में आ गई, राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने डॉ. मोहन यादव को मध्य प्रदेश के 20वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ दिलाई, राज्यपाल ने उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला को भी पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।


शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, विधानसभा के सभापति पूर्व केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, असम के मुख्यमंत्री हेमंता बिस्वा शर्मा सहित अन्य कई राज्यों के मुख्यमंत्री और बड़ी संख्या में संत समाज के लोग शामिल हुए।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...