धड़ा-धड़ चली गोलियां, पूरी मैगजीन की खाली : राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष की घर में घुसकर हत्या
जयपुर। राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रदेशाध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की मंगलवार को जयपुर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली श्यामनगर इलाके में उनके घर में घुसकर कुछ अज्ञात बदमाशों ने गोली मारी है। गोली लगने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन मौके पर पहुंचे। सुखदेव सिंह के आवास के बाहर भारी तादाद में पुलिस बल तैनात हैं। जानकारी के मुताबिक, सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को चार गोलियां मारी गई। अब उनके हत्याकांड से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, इसमें साफ दिख रहा है कि बदमाश पहले आराम से बैठकर सुखदेव सिंह गोगामेड़ी से बात कर रहे थे, इसके बाद अचानक उन्होंने गोलियां चलाईं।
सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या जयपुर में श्याम नगर जनपथ स्थित उनके घर पर की गई है। फिलहाल इस हत्याकांड की जिम्मेदारी राजस्थान के रोहित गोदारा गैंग ने ली है। हत्याकांड से जुड़े कुछ वीडियो भी सामने आए हैं। पहले सीसीटीवी वीडियो में दिख रहा है कि सुखदेव सिंह गोगामेड़ी अपने घर पर सोफे पर बैठे हैं, उनके सामने तीन लोग बैठे थे, वहीं एक शख्स खड़ा था। बातचीत के दौरान ही अचानक से सामने बैठे दोनों लोगों ने पिस्टल निकालकर फायरिंग कर दी। सुखदेव सिंह गोगामेड़ी लंबे समय तक राष्ट्रीय करणी सेना से जुड़े रहे और बाद में संगठन में विवाद के बाद उन्होंने इसे छोड़ दिया और अपना अलग संगठन बना लिया। फिल्म पद्मावत को लेकर राजस्थान में हुए विरोध प्रदर्शन और गैंगस्टर आनंदपाल एनकाउंटर मामले के चलते वह चर्चा में आए थे।
No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद