रायसेन/बरेली, 108 संत चंडी यज्ञ जय श्री राम की घोष के साथ हुआ शुरू, पूर्व विधायक देवेंद्र सिंह पटेल शोभायात्रा में हुए शामिल - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Friday, January 19, 2024

रायसेन/बरेली, 108 संत चंडी यज्ञ जय श्री राम की घोष के साथ हुआ शुरू, पूर्व विधायक देवेंद्र सिंह पटेल शोभायात्रा में हुए शामिल

108 संत चंडी यज्ञ जय श्री राम की घोष के साथ हुआ शुरू, पूर्व विधायक देवेंद्र सिंह पटेल शोभायात्रा में हुए शामिल

रायसेन/बरेली, 108 संत चंडी यज्ञ जय श्री राम की घोष के साथ हुआ शुरू, पूर्व विधायक देवेंद्र सिंह पटेल शोभायात्रा में हुए शामिल

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली
बरेली। क्षेत्र के जाने-माने संत नर्मदा तट स्थित पूर्व विधायक देवेंद्र सिंह पटेल के ग्रह ग्राम गडररवास की पवित्र भूमि पर शुक्रवार से 108 सत चंडी यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। ग्राम गोंडा खेड़ा, किशनपुर, डूमर, भरकक्ष कला, डेहरी डूमर से होते हुए लगभग 5000 से ज्यादा श्रद्धालुओं की उपस्थिति में क्षेत्र के धार्मिक लोकप्रिय पूर्व विधायक देवेंद्र सिंह पटेल के साथ हजारों की तादात में मौजूद लोगों के साथ क्षेत्र के जाने-माने संत जनों की मौजूदगी में भगवान श्री राम के जय घोष के नारों के साथ शोभा कलश यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा का जगह-जगह पर भव्य स्वागत किया गया। इस धार्मिक कार्यक्रम में उपस्थित सभी ब्राह्मण जनों के साथ संत जनों का क्षेत्र के पूर्व विधायक देवेंद्र सिंह पटेल, पूर्व जनपद अध्यक्ष श्रवण सिंह पटेल, युवा धार्मिक समाज सेवी नरेंद्र सिंह पटेल बाबूजी के साथ सभी ने तिलक माला पहनकर उनका आत्मीय स्वागत किया गया।


पूर्व विधायक ने कहा कि बड़ा सौभाग्य का दिन है कि मेरे ग्रह ग्राम गडरवास में है जहां 108 सत चंडी यज्ञ होने जा रहा है। हमारे पूर्वजों का आशीर्वाद है, जिसका हमें सभी को सौभाग्य मिला है। मां नर्मदा मैया, श्री गोरा वाले ब्रह्मचारी जी व क्षेत्र के सभी साधु संत जनों के आशीर्वाद से इस यज्ञ के परिणाम स्वरुप सभी को सुख समृद्धि उत्तरों तरफ वृद्धि मिलेगी ऐसी हम ईश्वर से कामना करते हैं। पूर्व विधायक देवेंद्र सिंह पटेल ने बताया कि इस समय पूरा भारत देश श्रीराम मय है, भगवान श्री राम की अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। हम सभी उसका स्वागत वंदन अभिनंदन करते हैं। श्री राम तो सभी भारतवासियों की आत्मा में बसे हैं, हम सभी सनातनी उनके आदर्शों को मानते हैं और अच्छे रामराज की परिकल्पना की उम्मीद करते हैं। देश उत्तरोत्तर वृद्धि करें और मर्यादा पुरुषोत्तम जगतपति श्री राम सभी पर कृपा बरसाए।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...