थाने से महज तीन सौ मीटर की दूरी पर चल रहा था जिस्मफरोशी का गंदा धंधा, आपत्तिजनक हालत में पकड़ाए 2 महिलाओं के साथ 3 मर्द - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Sunday, January 7, 2024

थाने से महज तीन सौ मीटर की दूरी पर चल रहा था जिस्मफरोशी का गंदा धंधा, आपत्तिजनक हालत में पकड़ाए 2 महिलाओं के साथ 3 मर्द

थाने से महज तीन सौ मीटर की दूरी पर चल रहा था जिस्मफरोशी का गंदा धंधा, आपत्तिजनक हालत में पकड़ाए 2 महिलाओं के साथ 3 मर्द

थाने से महज तीन सौ मीटर की दूरी पर चल रहा था जिस्मफरोशी का गंदा धंधा, आपत्तिजनक हालत में पकड़ाए 2 महिलाओं के साथ 3 मर्द

बिहार। नालंदा के एक घर में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। पुलिस ने उनके ठिकाने से दो महिलाओं के साथ तीन मर्दों को दबोच लिया। पकड़े जाने पर सबने आपस में जो रिश्ता बताया उससे पुलिस भी कुछ देर के लिए चकरा गई। लेकिन गहन पूछताछ में सच्चाई सामने आ गई। उनके ठिकाने से सेक्स कारोबार से संबंधित आपत्तिजनक सामान बरामद किए गए। पुलिस छानबीन कर रही है। पता लगाया जा रहा है कि इस रैकेट में और कौन-कौन लोग जुड़े हैं। रिहायशी इलाके में चल रहे गंदा धंधा का खुलासा होने से लोग हैरान हो गए। हैरानी की बात यह कि जिस्म का कारोबार थाना से लगभग तीन सौ मीटर की दूरी पर स्थित एक घर में चलाया जा रहा था।

पुलिस की कार्रवाई में पता चला है कि यह धंधा नालंदा के बिहार थाना अंतर्गत पटेल नगर मोहल्ले में स्थित एक मकान में गुप्त तरीके से चलाया जा था। लेकिन स्थानीय थाना की पुलिस को इसकी जरा भी भनक नहीं थी। स्थानीय लोगों से डायल 112 को इसकी सूचना मिली। कंट्रोल रूम से पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार को पुलिस ने यह कार्रवाई की। बताए गए स्थान पर पुलिस ने छापेमारी की तो दो महिलाओं और तीन पुरुषों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया, पुलिस उन्हें थाने पर लेकर आई। डायल 112 पुलिस की टीम में शामिल महिला पुलिसकर्मी निभा कुमारी ने बताया कि पटना कंट्रोल रूम से देह व्यापार की सूचना दी गई उसके बाद छापेमारी की गई तो बंद कमरे से दो महिला और तीन पुरुषों को पकड़ा गया। उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो सेक्स रैकेट की पुष्टि हुई। सबको थाने के सुपुर्द कर दिया गया है, जांच चल रही है। रूम से कई आपत्तिजनक सामान मिले हैं, थाना पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

पूछताछ में हिरासत में लिए गए आरोपियों ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। पुलिस को पूछताछ में पता चला कि एक महिला पटना से बिहारशरीफ आई थी। पकड़े जाने के बाद सभी ने आपस में भाई, बहन रिश्ता जोड़ दिया। लेकिन पुलिस को उनकी बातों पर विश्वास नहीं हुआ। शक होने पर पुलिस ने सबको अलग-अलग ले जाकर पूछताछ की। इस पर सबने अलग-अलग जानकारी दी। शंका होने पर पुलिस ने उनके कमरों की फिर से तलाशी ली तो सब हैरान हो गए। कमरे से शक्तिवर्धक दवाओं के साथ देह व्यापार से जुड़े आपत्तिजनक सामाग्री बरामद किए गए।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...