वृद्धावस्था पेंशन के 375 लाभार्थियों के खाते बदले, 66 लाख किया गबन, दो अधिकारियों पर गिरी गाज - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Saturday, January 13, 2024

वृद्धावस्था पेंशन के 375 लाभार्थियों के खाते बदले, 66 लाख किया गबन, दो अधिकारियों पर गिरी गाज

वृद्धावस्था पेंशन के 375 लाभार्थियों के खाते बदले, 66 लाख किया गबन, दो अधिकारियों पर गिरी गाज

  • वृद्धावस्था पेंशन के 66 लाख गबन के मामले में जिलाधिकारी ने की बड़ी कार्यवाही
  • तत्कालीन दो जिला समाज कल्याण अधिकारियों के खिलाफ हुई कार्यवाही

वृद्धावस्था पेंशन के 375 लाभार्थियों के खाते बदले, 66 लाख किया गबन, दो अधिकारियों पर गिरी गाज

घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
औरैया। वृद्धावस्था पेंशन के 375 लाभार्थियों के खाते बदलकर 46 लाख रुपये अन्य व्यक्तियों के खातों में भेज दिये गए थे। इस मामले में उप सचिव समाज कल्याण अनुभाग के निर्देश पर जिला समाज कल्याण अधिकारी ने तत्कालीन दो समाज कल्याण अधिकारियों के खिलाफ गुरुवार को दिबियापुर थानें में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिला समाज कल्याण अधिकारी डॉ. इंद्रा सिंह ने तहरीर में बताया था कि 30 सितंबर 2021 को योजना के अंतर्गत हुई वित्तीय अनियमितताओं की जांच कराई गई थी। मुख्य विकास अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, वरिष्ठ कोषाधिकारी व जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी की चार सदस्यीय टीम ने  जांच की थी।

रिपोर्ट के मुताबिक, 2017-18 से लेकर 2020-21 (चार वित्तीय वर्ष) के बीच वित्तीय अनियमितता की गई। तत्कालीन जिला समाज कल्याण अधिकारी शंकर लाल ने 2017-18 में 52 लाभार्थियों की पेंशन राशि अन्य व्यक्तियों के खातों में भेज दी। उन्हें 12 लाख 14 हजार चार सौ रुपये की धनराशि का दुरुपयोग करने का दोषी पाया गया। इसी तरह दूसरे कार्यकाल में जिला समाज कल्याण अधिकारी भगवान ने 2018-19 और 2020-21 में 251 लाभार्थियों की पेंशन राशि अन्य व्यक्तियों के खातों में भेज दी। उन्हें 33 लाख 47 हजार चार सौ रुपये की शासकीय धनराशि का दुरुपयोग करने का दोषी पाया गया।

जांच रिपोर्ट उप सचिव समाज कल्याण अनुभाग रजनी कांत पांडेय के पास भेजी गई थी, जिसके बाद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। तत्कालीन जिला समाज कल्याण अधिकारी शंकर लाल इस समय गोरखपुर के महाराजगंज में जिला समाज कल्याण अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। जबकि भगवान लगभग दो साल पहले सेवानिवृत्त हो चुके हैं। मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह नें बताया कि मामले की सम्पूर्ण जानकारी जिलाधिकारी नेहा प्रकाश द्वारा शासन को भेज दी गई है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...