मां ने पढ़ने के लिए डांटा तो घर से भागा छात्र, 5 दिन बाद पेड़ पर लटका मिला शव - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Friday, January 12, 2024

मां ने पढ़ने के लिए डांटा तो घर से भागा छात्र, 5 दिन बाद पेड़ पर लटका मिला शव

मां ने पढ़ने के लिए डांटा तो घर से भागा छात्र, 5 दिन बाद पेड़ पर लटका मिला शव

  • छात्र ने किया सुसाइड, परिजनो ने लगाया हत्या का आरोप

मां ने पढ़ने के लिए डांटा तो घर से भागा छात्र, 5 दिन बाद पेड़ पर लटका मिला शव

घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
औरैया। फफूंद थाना क्षेत्र में कक्षा-8 में पढ़ने वाले एक छात्र का शव पेड़ पर लटका मिला। 5 दिन पहले मां ने उसे पढ़ने के लिए डांट दिया था। इसके बाद वह घर से भाग गया था। इस दौरान परिजनों ने उसे बहुत ढूंढा, लेकिन जब कहीं नहीं मिला तो पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी। गुरुवार को सुबह 9 बजे उसके घर से 500 मीटर दूर खेत में खाद डालने जा रहे किसान को उसका शव पेड़ से लटकता हुआ मिला। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस इस मामले को सुसाइड केस मान रही है। हालांकि, रोते-बिलखते मां-बाप का कहना है कि छात्र ऐसा नहीं कर सकता। परिवार वाले हत्या की आशंका जता रहे हैं। सूचना पर घटनास्थल पर सीओ राम मोहन शर्मा सहित कई थानों की फोर्स पहुंची। फोरेंसिक टीम के आने पर शव को पेड़ से उतारा गया। पुलिस प्रथम दृष्टया इसे सुसाइड मानकर चल रही है। मृतक अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। मृतक किशोर की दो बड़ी बहनें खुशी (16) एवं चाहत (15) है, मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मां ने पढ़ने के लिए डांटा तो घर से भागा छात्र, 5 दिन बाद पेड़ पर लटका मिला शव

मामला फफूंद थाना क्षेत्र के जोगयान मोहल्ले का है। यहां के रहने वाले पवन कुमार राठौर का 13 साल का बेटा आर्यन पास के ही ज्ञान सरोवर इंटर कॉलेज में 8वीं कक्षा का छात्र था। पांच दिन पहले वह मां की डांट के बाद घर छोड़कर चला गया था। मामले में परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, इसके बाद पुलिस ने जांच पड़ताल की थी। परिवार के अन्य रिश्तेदारों से भी पूछताछ की गई थी। फिर अब छात्र का शव फंदे से लटका मिला है। पुलिस के मुताबिक छात्र की बॉडी पर कहीं भी किसी तरह के चोट के निशान नहीं है। प्रथम दृष्ट्या मामला सुसाइड का प्रतीत होता है। 5 दिन तलाश के बाद उसका कोई पता नहीं चला। कस्बा स्थित पक्के तालाब से लगभग 500 मीटर की दूरी पर खेत में खाद डालने गए किसान ने शीशम के पेड़ पर उसका शव फांसी के फंदे पर लटकता देखा।उसने आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी। घटनास्थल पर पुलिस पहुंची और उसकी शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी। रोते बिलखते परिजन मौके पर पहुंचे और बेटे आर्यन की हत्या कर शव को लटकाए जाने का आरोप लगाने लगे।


मां ने पढ़ने के लिए डांटा तो घर से भागा छात्र, 5 दिन बाद पेड़ पर लटका मिला शव

इनका कहना है...
इन दिनों स्कूलों में ठंड की छुटि्टयां चल रही हैं। पति पास में ही टेलर की दुकान चलाते हैं। शनिवार 6 जनवरी को आर्यन घर के बाहर बच्चों के साथ खेल रहा था। तभी मैंने डांटकर पढ़ने के लिए कहा था। इस पर भी वो नहीं माना तो दोबारा डांटकर घर जाने को बोली। वो घर चला आया और नाराज होकर थोड़ी देर लेटा रहा। इसके बाद वो बाजार जाने की बात कहकर घर से निकल गया और रात तक नहीं लौटा। हम लोगों ने काफी तलाश की लेकिन जब उसका पता नहीं चला तो पिता ने रात को ही फफूंद थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।
आर्यन की मां रेखा

मां ने पढ़ने के लिए डांटा तो घर से भागा छात्र, 5 दिन बाद पेड़ पर लटका मिला शव

मंगलवार को जीआरपी इटावा ने आर्यन को देखा था। उसके बाद से उसका पता नहीं चल रहा था। हम लोग इटावा से लेकर औरैया और रिश्तेदारी में उसकी तलाश कर रहे थे, उसको यहां आते किसी ने नहीं देखा।
आर्यन के चाचा कल्लू राठौर

आज सुबह आर्यन का शव शीशम के पेड़ से लटका मिला है। वो 5 दिन से लापता था। उसे पुलिस की टीमें तलाश कर रही थीं। आज एक किसान ने उसका शव लटके होने की जानकारी दी। मौके पर जाकर शव को उतारा गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। परिवार के लोग हत्या का भी आरोप लगा रहे हैं। लेकिन अभी तक किसी तरह की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही गुमशुदगी के दर्ज मामले पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
सीओ राम मोहन शर्मा

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...