BJP की विकसित भारत संकल्प यात्रा में महिला ने अश्लील गानों पर किया डांस, एसडीएम ने बैठाई जांच; देखें VIDEO - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Monday, January 1, 2024

BJP की विकसित भारत संकल्प यात्रा में महिला ने अश्लील गानों पर किया डांस, एसडीएम ने बैठाई जांच; देखें VIDEO

BJP की विकसित भारत संकल्प यात्रा में महिला ने अश्लील गानों पर किया डांस, एसडीएम ने बैठाई जांच

BJP की विकसित भारत संकल्प यात्रा में महिला ने अश्लील गानों पर किया डांस, एसडीएम ने बैठाई जांच; देखें VIDEO

उत्तर प्रदेश। गाजियाबाद जिले में मोदीनगर के गांव शकुरपुर में भाजपा की विकसित भारत संकल्प यात्रा का एक कार्यक्रम रक्खा गया था, जिसमें फूहड़ डांस करने का एक मामला सामने आया है। इसके कई सारे वीडियो सोशल मीडिया पर भी काफ़ी ज्यादा वायरल हो रहे हैं। हालांकि, GHATAK REPORTER इन वायरल वीडियो की पुष्टि तो नहीं करता है। लेकीन गांव शकुरपुर में विकसित भारत संकल्प यात्रा पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। बताया तो जा रहा है कि इस कार्यक्रम में सांसद, विधायक सहित कई सारे बड़े नेताओं ने भी भाग लिया था। इस दौरान भाजपा नेताओं द्वारा केंद्र व प्रदेश सरकार की सभी जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी भी दी गई।


अब इस कार्यक्रम के कई सारे वीडियो सोशल मीडिया पर काफ़ी ज्यादा वायरल हो रहे हैं। इन वायरल वीडियो में एक महिला डासंर को काफ़ी ज्यादा फूहड़ डांस करते दिखाया जा रहा है। हालांकि, जिस समय यह फूहड़ डांस वहा पर किया जा रहा है, उस समय पर भाजपा का कोई बड़ा नेता या सरकार का कोई भी अधिकारी मंच पर तो दिखाई नहीं दे रहा और इस बारे में कोई भी भाजपा नेता या अधिकारी बोलने से भी पूरी तरह से बच रहे हैं। मगर गौरतलब यह है कि आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर ही भारतीय जनता पार्टी देश और प्रदेश में जगह-जगह पर विकसित भारत संकल्प यात्रा जैसे अनेक कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है। इनके तहत ही भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार की तमाम कल्याणकारी योजनाओं की ही जानकारी जनता तक पहुंचाई जा रही है।

BJP की विकसित भारत संकल्प यात्रा में महिला ने अश्लील गानों पर किया डांस, एसडीएम ने बैठाई जांच; देखें VIDEO

भाजपा के कार्यक्रम में सरकारी योजनाओं के प्रचार प्रसार की बजाय हरियाणा से महिला डांसरों को बुलाकर अश्लील गानों पर नृत्य कराया गया। महिला डांसरों द्वारा मंच पर डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अधिकारी इस पर कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। खास बात है कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह रहे थे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की विकसित भारत संकल्प यात्रा का शनिवार को मोदीनगर के गांव शकूरपुर में मजाक बनाया गया। सरकारी योजनाओं के प्रचार प्रसार की बजाय हरियाणा से महिला डांसरों को बुलाकर अश्लील गानों पर नृत्य कराया गया। जानकारी के मुताबिक, यह सब कार्यक्रम में लोगों की भीड़ इकट्ठा करने के लिए किया गया। महिला डांसरों द्वारा मंच पर डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अधिकारी इस पर कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। खास बात है कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह रहे थे। मामले पर संज्ञान लेते हुए एसडीएम मोदीनगर ने जांच बैठाई है। अधिकारियों का दावा है की डांसरों का कार्यक्रम संकल्प यात्रा की समाप्ति के बाद हुआ। मंच का इस्तेमाल शासन प्रशासन की छवि धूमिल करने के इरादे से किया गया। मामले में दो दिन के भीतर जांच रिपोर्ट पेश करने के बीडीओ को आदेश दिए गए हैं।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...