रायसेन, खनन माफियाओं पर चला प्रशासन का डांडा : वनभूमि के अवैध परिवहन के रास्ते किए बंद, तीन आरोपी गिरफ्तार, तीन फरार - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Sunday, January 7, 2024

रायसेन, खनन माफियाओं पर चला प्रशासन का डांडा : वनभूमि के अवैध परिवहन के रास्ते किए बंद, तीन आरोपी गिरफ्तार, तीन फरार

खनन माफियाओं पर चला प्रशासन का डांडा : वनभूमि के अवैध परिवहन के रास्ते किए बंद, तीन आरोपी गिरफ्तार, तीन फरार

  • जिला प्रशासन, पुलिस और वन विभाग ने संयुक्त रूप से हकीमखेड़ी में की बड़े पैमाने पर कार्रवाई
  • 12 जेसीबी के साथ पहुंचकर वन क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित सभी पत्थर खदानों को किया बंद

रायसेन, खनन माफियाओं पर चला प्रशासन का डांडा : वनभूमि के अवैध परिवहन के रास्ते किए बंद, तीन आरोपी गिरफ्तार, तीन फरार

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। रविवार को जिला प्रशासन, पुलिस विभाग और वन विभाग रायसेन द्वारा संयुक्त रूप से रायसेन तहसील के ग्राम हकीमखेड़ी में अवैध पत्थर-फर्सी उत्खननकर्ताओं के विरुद्ध बडे पैमाने पर कार्रवाई करते हुए हकीमखेडी के आसपास वन क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित सभी पत्थर फर्सी की खदानों को बंद किया गया। वहीं खदानों को बंद कर वहां रखा बड़े पैमाने पर बोल्डर पत्थर और फ़रसियों को जेसीबी मशीनों से तोड़फोड़ डाला। रविवार को सुबह ही प्रशासनिक, पुलिस और वन विभाग के अधिकारी 12 जेसीबी के साथ हकीमखेड़ी दूसरे दिन पहुंचे तथा यहां वन भूमि क्षेत्र में संचालित अवैध पत्थर फर्सी खदानों को बंद करने की कार्रवाई की। साथ ही खनन किए गए पत्थरों को भी नष्ट भी किया गया।


वनभूमि की इन अवैध खदानों तक पहुंचने वाले सभी मार्गों को बंद कर दिया गया। उल्लेखनीय है कि शनिवार को हक़ीमखेड़ी की इन अवैध खदानों के पहुंच मार्गों को बंद करने गए वन विभाग के अमले पर अवैध उत्खनन कर्ताओं द्वारा जानलेवा किया गया था। जिसमें डिप्टी रेंजर लाल सिंह पूर्वी गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिनका एम्स हॉस्पिटल भोपाल में उपचार हो रहा है।

रायसेन, खनन माफियाओं पर चला प्रशासन का डांडा : वनभूमि के अवैध परिवहन के रास्ते किए बंद, तीन आरोपी गिरफ्तार, तीन फरार

घटना के बाद कलेक्टर अरविंद दुबे, पुलिस अधीक्षक विकाश कुमार शाहवाल और डीएफओ विजय कुमार, एसडीओ सुधीर पटले, पूर्वी वनरेंज रेंजर प्रवेश पाटीदार द्वारा हकीमखेड़ी पहुंचकर स्थल का निरीक्षण किया गया था। कलेक्टर दुबे द्वारा अवैध पत्थर खदानों को बंद करने के निर्देश दिए गए थे। रविवार को भी दूसरे रोज की गई कारवाई के दौरान डीएफओ विजय कुमार, एएसपी कमलेश कुमार खरपुसे, एसडीएम मुकेश सिंह सहित लगभग 100 से अधिक पुलिस जवान और वन कर्मी संयुक्त रूप से उपस्थित रहे।


इस घटना में कोतवाली पुलिस द्वारा 6 नामजद आरोपियों के विरुद्ध भादवि की धारा 307 सहित मारपीट, बलवा और एससी/एसटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज करते हुए तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। शेष फरार तीन आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। इनके अतिरिक्त वीडियो फुटेज के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तार करने के कार्यवाही भी की जा रही है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...