दीन दिवस पर जरूरत मंद लोगो को वितरित किए गए कंबल व सामग्री - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Tuesday, January 2, 2024

दीन दिवस पर जरूरत मंद लोगो को वितरित किए गए कंबल व सामग्री

दीन दिवस पर जरूरत मंद लोगो को वितरित किए गए कंबल व सामग्री

  • समाज सेवी विजय सिंह भारतीय की स्म्रति में आयोजित हुआ 44वां दीन दिवस
  • जरूरत मंद लोगो की मदद करना सबसे बड़ा धर्म और समाज सेवा है

दीन दिवस पर जरूरत मंद लोगो को वितरित किए गए कंबल व सामग्री

घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
औरैया। सोमवार की देर शाम बाबरपुर कस्बे के वृंदावन धाम में जरूरतमंद लोगो की मदद के लिए 44वें दीन दिवस का आयोजन किया गया। स्वास्थ विभाग से सेवा निवृत दिवंगत समाज सेवी विजय सिंह भारतीय द्वारा  अपने दैनिक खर्च की कटौती से अपने पूर्वजों की स्म्रति में 43 वर्ष पूर्व आयोजन शुरू किया गया जो निरंतर चलता रहा। उनके निधन के बाद 44वें दीन दिवस उनके पुत्र शिवेंद्र व सतेंद्र सिंह ने शुभ चिंतकों के सहयोग से आयोजित किया। कार्यक्रम की शुरुवात मुख्य अथिति विधायक प्रदीप यादव व विधायक रेखा वर्मा द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर की गई।

दीन दिवस पर जरूरत मंद लोगो को वितरित किए गए कंबल व सामग्री

आयोजको ने विधायक प्रदीप यादव, विधायक रेखा वर्मा, प्रो. सूबेदार सिंह राजपूत, डॉ. राम दर्शन कठेरिया, शिव हरि सिंह राजावत, डॉ. विजय यादव व कार्यक्रम के अध्यक्ष सर्वेश गौतम का माल्यार्पण का स्वागत किया। इस दौरान अपने विचार व्यक्त करते हुए विधायक प्रदीप यादव ने कहा की विजय सिंह भारतीय सच्चे समाज सेवी थे, महान पुरुषों के आदर्शों को अपने जीवन में उतारकर उनके पदचिन्हों पर चलने वाले लोगों के जीवन में कोई संकट नहीं आता है। बल्कि वे खुद ही गरीबों के मसीहा बन जाते हैं। विधायक रेखा वर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि जरूरतमंद लोगों की मदद करना उनकी सेवा करना सबसे बड़ा धर्म और समाज सेवा है। कार्यक्रम में करीब एक सैकड़ा जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए गए तथा 44 लोगों को खाद्य सामग्री भी दी गई। कार्यक्रम में शिव हरि सिंह राजावत, प्रो. प्रकाश यादव, नागेंद्र राजपूत, रघुराज सिंह, बंगाली पोरवाल, रामपाल प्रजापति, बड़े सिंह, शिव वीर सिंह यादव प्रधानाचार्य, राम नाथ गौतम, अशोक कुमार सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...