रायसेन/बरेली, गरुड़ पुराण की कथा जीव को मोक्ष प्रदान करने वाली है - पूज्य श्री ब्रह्मचारी जी - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Monday, January 29, 2024

रायसेन/बरेली, गरुड़ पुराण की कथा जीव को मोक्ष प्रदान करने वाली है - पूज्य श्री ब्रह्मचारी जी

गरुड़ पुराण की कथा जीव को मोक्ष प्रदान करने वाली है - पूज्य श्री ब्रह्मचारी जी

रायसेन/बरेली, गरुड़ पुराण की कथा जीव को मोक्ष प्रदान करने वाली है - पूज्य श्री ब्रह्मचारी जी

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली
बरेली। मंडल सम्मेलन समिति बरेली के तत्वावधान में आयोजित श्री गरुड़ पुराण कथा के चतुर्थ दिवस पर कथा व्यास श्री ब्रह्मचारी जी ने जीव को मोक्ष प्राप्त करने के लिए श्री गरुड़ पुराण कथा का श्रवण करना चाहिए। मानव जीवन में शरीर में इंद्रियों में उनके देवताओं का निवास होता है, अतः प्रत्येक मनुष्य को इंद्रियों के देवताओं की पूजन करनी चाहिए। गरुड़ पुराण में सूतक का वर्णन किया गया है, सूतक दो प्रकार की होती है, जन्मना सूतक और 2 मृतक सूतक।  ब्राह्मणों के घर में 10 दिन, क्षत्रियों के घर में 12 दिन, वैश्य के यहाँ 15 दिन और शूद्रों के घर में 30 दिन तक सूतक लगता है। सूतक सदैव संबंधियों को लगता है। मन का नियंत्रण हो जाए सभी संबंध समाप्त हो जाते हैं। गाय के महत्व बताते हुए पूज्य श्री ने बताया कि गाय के घी में अद्भुत गुण है, गाय के घी से किया गया यज्ञ वायु मंडल को शुद्ध करता है। गाय की सेवा करने से मनुष्य को मोक्ष प्राप्त होता है। दान की महिमा बताते हुए कहा कि दान करने से मनुष्य के पाप कट जाते हैं। परोपकार से बडे़-बडे़ यज्ञ का फल प्राप्त होता है। मानव जीवन भाग्य को बदल सकता है, अनाथों की सेवा से भी भाग्य बदल सकता है। तीर्थों का दर्शन करने से भी भाग्य बदल सकता है। चांद्रायण व्रत का वर्णन करते हुए पूज्य श्री ने बताया कि इस व्रत से सुख की प्राप्ति होती है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...