मकर संक्रांति पर खिचड़ी, कंबल व शॉल वितरण के साथ साफा उढाकर किया क्षेत्रीय लोगों का सम्मान - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Monday, January 15, 2024

मकर संक्रांति पर खिचड़ी, कंबल व शॉल वितरण के साथ साफा उढाकर किया क्षेत्रीय लोगों का सम्मान

मकर संक्रांति पर खिचड़ी, कंबल व शॉल वितरण के साथ साफा उढाकर किया क्षेत्रीय लोगों का सम्मान

  • सामाजिक कार्यकर्ता गोपाल सेंगर द्वारा आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य सोनू सेंगर के द्वारा सम्मान पाकर लोगों के खिले चेहरे

मकर संक्रांति पर खिचड़ी, कंबल व शॉल वितरण के साथ साफा उढाकर किया क्षेत्रीय लोगों का सम्मान

घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
औरैया। जनपद के बीहड़ी क्षेत्र के ग्राम बरबटपुर में आज मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता एवं प्रधान प्रतिनिधि गोपाल सिंह सेंगर के द्वारा खिचड़ी वितरण के साथ कंबल वितरित कर संभ्रांत लोगों का पगड़ी और शॉल उढाकर सम्मान किया गया। बताते चलें कि मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर आज जनपद के सुदूरवर्ती बीहड़ी क्षेत्र के ग्राम बरबटपुर में खिचड़ी वितरण के साथ-साथ गरीब ,असहाय और विकलांग लोगों को कंबल वितरित किए गए जिसका आयोजन ग्राम बरबटपुर निवासी गोपाल सेंगर प्रधान प्रतिनिधि द्वारा किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में विश्वजीत प्रताप सिंह सेंगर जिला पंचायत सदस्य एवं पूर्व ब्लाक प्रमुख अजीतमल रहे। जहां उनके द्वारा समारोह में उपस्थित तमाम क्षेत्रीय गणमान्य लोगों को कंबल, शॉल एवं पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया। वहीं आयोजन के मुख्य अतिथि को गोपाल सेंगर द्वारा प्रतीक चिन्ह गदा भेंटकर सम्मानित किया गया।

मकर संक्रांति पर खिचड़ी, कंबल व शॉल वितरण के साथ साफा उढाकर किया क्षेत्रीय लोगों का सम्मान


ज्ञात हो कि गोपाल सेंगर क्षेत्र के प्रखर सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में अपने क्षेत्र में कार्य करते रहते हैं। जिसके तहत आज उन्होंने अपने क्षेत्र की सभी पंचायत के पूर्व प्रधान से लेकर वर्तमान प्रधान एवं विकलांग, असहाय और गरीब लोगों का इस शीत ऋतु में कंबल, शॉल के साथ सम्मान देकर लोगों को भीषण शीतलहर में बहुत बड़ा योगदान प्रदान किया है, जिसके लिए संपूर्ण क्षेत्र में उनकी मदद की चर्चा हो रही है। जिसमें लगभग 150 कंबल, 250 शॉल और 200 पगड़ी के साथ सहर्ष सम्मानित किया गया। जिस पर जिला पंचायत सदस्य ने गोपाल सेंगर की भूरि-भूरि प्रशंसा की और कहा कि आपने लगता है कुबेर का खजाना ही खोल दिया है, तथा पुराने कुएं की मरम्मत हेतु कहे जाने पर उन्होंने उसका जीर्णोध्दार कराने के लिए पूरा सहयोग करने का भी वचन दिया और मंदिर की रंगाई-पुताई के लिए सहयोग प्रदान किया। ज्ञात हो कि सोनू सेंगर भी अपने जनपद में गरीब व असहाय लोगों की मदद करने में हमेशा तत्पर रहते हैं। यही कारण है कि वह अपने जनपद में लोगों की खास पहचान बने हुए हैं। उनके साथ ग्राम प्रधान राम प्रकाश निषाद, होरी लाल दुबे, राजपाल सिंह सेंगर, कल्लू दुबे के अलावा जनपद और क्षेत्र के तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे, कुशल संचालन रांती दुबे ने किया।

मकर संक्रांति पर खिचड़ी, कंबल व शॉल वितरण के साथ साफा उढाकर किया क्षेत्रीय लोगों का सम्मान

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...