किशोरी को अगवा कर किया रेप, एक दोस्त ने बनाई विडियो तो दूसरे ने सोशल मीडिया पर कर दी वायरल - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Wednesday, January 10, 2024

किशोरी को अगवा कर किया रेप, एक दोस्त ने बनाई विडियो तो दूसरे ने सोशल मीडिया पर कर दी वायरल

किशोरी को अगवा कर किया रेप, एक दोस्त ने बनाई विडियो तो दूसरे ने सोशल मीडिया पर कर दी वायरल

किशोरी को अगवा कर किया रेप, एक दोस्त ने बनाई विडियो तो दूसरे ने सोशल मीडिया पर कर दी वायरल

उत्तर प्रदेश। बलिया से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां युवक ने एक नाबालिग लड़की को अगवा कर उसके साथ रेप किया। वहीं उसके दोस्तों ने वीडियो बनाने के बाद उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। अब पुलिस ने इस मामले में दो युवकों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। पुलिस ने सोमवार को इस घटना की जानकारी दी। ये घटना मनियर थाना क्षेत्र की है। जहां एक गांव की 13 साल की लड़की को गांव के ही इरशाद अंसारी ने 3 दिसंबर को अगवा कर लिया। फिर उसके साथ बलात्कार किया। पुलिस के अनुसार उसके एक साथी ध्रुव सिंह ने इसका वीडियो बनाया जबकि दूसरे साथी सोनू ठाकुर ने इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

मनियर थाने के प्रभारी निरीक्षक मंतोश सिंह ने बताया कि इस मामले में किशोरी की मां की तहरीर पर शनिवार को तहरीर दी। जिसके बाद इरशाद अंसारी, ध्रुव सिंह और सोनू ठाकुर के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 363, 366ए (अपहरण) व 376 (दुष्कर्म) के साथ ही यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम और आईटी अधिनियम की सुसंगत धारा में नामजद मामला दर्ज किया गया। एसएचओ ने बताया कि पुलिस ने दो आरोपी इरशाद अंसारी और ध्रुव सिंह को रविवार को गिरफ्तार कर बलिया की एक स्थानीय अदालत में पेश किया। अदालत ने दोनों आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। वहीं अन्य आरोपी सोनू ठाकुर की गिरफ्तारी के लिए दबिश की जा रही है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...