रूबी आसिफ खान ने की मांग : शाही ईदगाह को तोड़कर बनाया जाए भगवान कृष्ण का मंदिर, घर में की राम दरबार की स्थापना - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Tuesday, January 2, 2024

रूबी आसिफ खान ने की मांग : शाही ईदगाह को तोड़कर बनाया जाए भगवान कृष्ण का मंदिर, घर में की राम दरबार की स्थापना

रूबी आसिफ खान ने की मांग : शाही ईदगाह को तोड़कर बनाया जाए भगवान कृष्ण का मंदिर, घर में की राम दरबार की स्थापना

रूबी आसिफ खान ने की मांग : शाही ईदगाह को तोड़कर बनाया जाए भगवान कृष्ण का मंदिर, घर में की राम दरबार की स्थापना

उत्तर प्रदेश। उत्तर प्रदेश के अयोध्या में श्री राम का भव्य मंदिर बनने पर पूरे देश में जश्न का माहौल है. इस जश्न को मनाने में मुस्लिम भी पीछे नहीं है, ऐसा ही कुछ अलीगढ़ में देखने को मिला. दरअसल, अलीगढ़ की रहने वाली मुस्लिम महिला रूबी आसिफ खान ने अपनी मनोकामना पूरी होने पर घर में राम दरबार की स्थापना की और वह लगातार 22 जनवरी तक भगवान श्री राम की पूजा करती रहेंगी. आपको बताते चलें कि मुस्लिम महिला रूबी आसिफ खान ने राम मंदिर बनाने की मनोकामना की थी. जब राम मंदिर की नींव पड़ी थी, तब से ही रूबी आसिफ ने जल्द से जल्द राम मंदिर बनने की मनोकामना लिए बैठी थी, जो अब पूरी होने जा रही है. इसलिए उन्होंने अपने घर में राम दरबार की स्थापना कर पूजा की जो, 22 जनवरी तक जारी रहेगी. भगवान राम सबके हैं, हम राम के हैं, राम हमारे हैं. साथ ही मैं चाहती हूं कि जिस तरह मोदी जी ने भगवान श्री राम का मंदिर बनवाकर उनको विराजमान करने की ठानी है. वहीं भगवान श्री कृष्ण जी को विराजमान करें. उनका स्थान उनको वापस दिया जाए, शाही ईदगाह तुड़वाकर मंदिर बनवाया जाए.

रूबी आसिफ खान ने की मांग : शाही ईदगाह को तोड़कर बनाया जाए भगवान कृष्ण का मंदिर, घर में की राम दरबार की स्थापना

रूबी का कहना है कि जिस तरह मोदी जी ने भगवान श्री राम का भव्य मंदिर बनवाया है. उसी तरीके से मथुरा की शाही ईदगाह को तुड़वाकर श्री कृष्ण के स्थान भी उन्हें वापस दे दिया जाए. रूबी आसिफ खान पिछले समय में हिंदू देवी देवताओं की पूजा कर मुस्लिम कठरपृतियों के निशाने पर भी रही हैं. मुस्लिम महिला रूबी आसिफ खान ने कहा, "मैने भगवान श्री राम की पूजा की है, मैं मुस्लिम महिला होने के साथ-साथ भगवान श्री राम की भक्त भी हूं, इसीलिए मैं भगवान श्री राम की पूजा करती हूं. जिस समय भगवान श्री राम के मंदिर की नींव रखी गई थी, तब से लेकर मेरी भगवान श्री राम से मनोकामना यही थी कि जल्द से जल्द भव्य मंदिर बने. जहां श्री राम उसमें विराजमान हो मुझे बहुत खुशी है कि आज वह मेरी मनोकामना पूरी होने जा रही है".

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...