रायसेन/बरेली, महिला मंडल की भजन प्रतियोगिता में हरि ओम नगर की महिला टीम बनी विजेता - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Sunday, January 21, 2024

रायसेन/बरेली, महिला मंडल की भजन प्रतियोगिता में हरि ओम नगर की महिला टीम बनी विजेता

महिला मंडल की भजन प्रतियोगिता में हरि ओम नगर की महिला टीम बनी विजेता

रायसेन/बरेली, महिला मंडल की भजन प्रतियोगिता में हरि ओम नगर की महिला टीम बनी विजेता

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली
बरेली। मानस सत्संग भवन में सेवा भारती के द्वारा महिला मंडल के द्वारा विशाल भजन मंडल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस आयोजन में 11 से ज्यादा मंडलों ने भाग लिया। सभी महिला मंडलों की टीम के गायको ने अच्छे-अच्छे भजन भगवान श्री राम, भोलेनाथ आदि के भजनों के माध्यम से प्रस्तुत की। सेवा भारती के द्वारा बरेली नगर में इस तरह के निरंतर आयोजन हो रहे हैं। 5 घंटे चली इस प्रतियोगिता में हरिओम नगर दाल मिल की भजन मंडली आदर्श महिला मंडल की अध्यक्ष सुनीता चंदन सिंह ठाकुर के द्वारा अपनी टीम के साथ शानदार भगवान श्री राम जी के जीवन के ऊपर बहुत ही सुंदर प्रस्तुतियां दी गई। अंत में समिति के द्वारा पुरस्कार वितरण किए गए जिसमें हरिओम नगर की आदर्श शिव महिला मंडल दालमील की टीम विजेता बनी। उन्हें 3100 रुपए के साथ प्रशस्ति पत्र दिया। इस अवसर पर सेवा भारती राष्ट्रीय स्वयंसेवक उनके अनुवांशिक संगठन के सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...