महिला विधायक हुई डीपफेक का शिकार, फेक अश्लील वीडियो किया वायरल, आरोपी गिरफ्तार - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Thursday, January 25, 2024

महिला विधायक हुई डीपफेक का शिकार, फेक अश्लील वीडियो किया वायरल, आरोपी गिरफ्तार

महिला विधायक हुई डीपफेक का शिकार, फेक अश्लील वीडियो किया वायरल, आरोपी गिरफ्तार

महिला विधायक हुई डीपफेक का शिकार, फेक अश्लील वीडियो किया वायरल, आरोपी गिरफ्तार

राजस्थान। बयाना विधायक डॉ. ऋतु बनावत का सोशल मीडिया पर फेक वीडियो वायरल करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को पुलिस ने महाराष्ट्र के कोल्हापुर से गिरफ्तार किया है, जो रामाराम बिश्नोई है तथा बाड़मेर बालोतरा का रहने वाला बताया गया है। वह महाराष्ट्र के कोल्हापुर में कॉस्टमैटिक की दुकान करता है। बयाना थानाधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि पुलिस थाने पर बयाना विधायक डॉ. बनावत ने रिपोर्ट दर्ज कराकर अवगत कराया कि उनका फेक अश्लील वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर उनकी राजनीतिक और सामाजिक छवि को धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने साइबर सेल की सहायता से आरोपी रामाराम (26) को गिरफ्तार कर लिया।


आरोपी ने दिनेश कुमार विश्नोई निवासी बाडमेर के नाम से सोशल मीडिया पर अकाउंट बना रखा है। आरोपी को मोबाइल नम्बरों की सीडीआर व लोकेशन से महाराष्ट्र के कोल्हापुर से गिरफ्तार किया है। विधायक ने राजस्थान विधानसभा पहुंचकर स्पीकर वासुदेव देवनानी को इस मामले की शिकायत की। जिस पर स्पीकर ने तुरन्त आईजी भरतपुर को मामले की जांच के लिए निर्देशित किया। इससे पहले विधायक डॉ. बनावत की ओर से जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा को लिखित शिकायत भेजी थी। जिसके बाद मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच की गई। पुलिस ने एक सप्ताह के अन्दर ही मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...