रायसेन/बरेली, धर्माचरण कर अपने जीवन को बनाए धन्य - पूज्य ब्रह्मचारी जी - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Sunday, January 28, 2024

रायसेन/बरेली, धर्माचरण कर अपने जीवन को बनाए धन्य - पूज्य ब्रह्मचारी जी

धर्माचरण कर अपने जीवन को बनाए धन्य - पूज्य ब्रह्मचारी जी

रायसेन/बरेली, धर्माचरण कर अपने जीवन को बनाए धन्य - पूज्य ब्रह्मचारी जी

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली
बरेली। मानस मंडल सम्मेलन समिति बरेली के तत्वावधान में आयोजित श्री गरुड़ महा पुराण में दूसरे दिन पूज्य श्री ब्रह्मचारी महाराज ने गरुड़ पुराण में वर्णित कर्म फल के प्रभाव का वर्णन किया गया। प्रत्येक जीव को अपने कर्मों का फल भोगना पडता है। कलयुग मे मनुष्य शरीर को मोक्ष का साधन बताया। चारों वर्णो के कर्मो का वर्णन करते हुए बताया कि अपने-अपने कर्मों का पालन करना चाहिए। सनातन धर्म की व्याख्या करते हुए बताया कि जिसका कोई आदि अंत नही है वह सनातन धर्म है। सद्कर्म से सुख अपने आप आते हैं, जैसे नदियाँ बिना बुलाए समुद्र में मिल जाती है। धर्म हमें सत्य के मार्ग पर ले जाता है। प्रेम, करुणा, तप, त्याग, सेवा, परोपकार, स्वतंत्रता, समानता, बंधुत्व जैसे मूल्यों से परिचित कराता है। धर्म हमें जीवन का अर्थ, महत्व एवं उद्देश्य समझाता है। धर्म चाहे जो भी हो अच्छे इंसान बनो, हिसाब कर्म का होगा धर्म का नहीं।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...