पत्नी के साथ नहीं सोता पति, पति के साथ सोने के लिए तरसती है डॉक्टर पत्नी, अदालत तक पहुंचा विवाद - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Monday, January 8, 2024

पत्नी के साथ नहीं सोता पति, पति के साथ सोने के लिए तरसती है डॉक्टर पत्नी, अदालत तक पहुंचा विवाद

पत्नी के साथ नहीं सोता पति, पति के साथ सोने के लिए तरसती है डॉक्टर पत्नी, अदालत तक पहुंचा विवाद

पत्नी के साथ नहीं सोता पति, पति के साथ सोने के लिए तरसती है डॉक्टर पत्नी, अदालत तक पहुंचा विवाद

उत्तर प्रदेश/सहारनपुर। अभी तक आपने पति-पत्नी के बीच कई तरह के विवाद सुने और देखे होंगे, लेकिन इस बार मामला बिल्कुल अलग और नया है। पति-पत्नी के बीच विवाद रात को सोने को लेकर है। पति रात में मां के कमरे में सोता है और पत्नी इस बात का विरोध करती है। दोनों के बीच इस बात को लेकर शुरू हुई कहा-सुनी ने अब विवाद का रूप ले लिया है। ये मामला इतना बढ़ गया है कि अदालत तक जा पहुंचा हैं। दोनों अदालत के चक्कर लगा रहे हैं लेकिन अभी भी लड़के की मां ने इस विवाद को खत्म करने के लिए कोई पहल नहीं की है।

अभी तक इस मामले में एतराज पत्नी को था लेकिन अब अदालत में मामला पहुंचने के बाद परिस्थितियां बदल गई हैं। अब चिकित्सक पत्नी तो तलाक से मना कर रही है लेकिन पति तलाक पर अड़ा हुआ है। पत्नी अदालत में इस बात पर दबाव दे रही है कि पति अपनी मां की देखभाल के लिए एक नौकरानी रख लें, लेकिन पति इस बात को भी स्वीकार करने को तैयार नहीं। पति का कहना है कि अगर मां अपने कमरे में सोने के लिए कहेंगी तो वह मां के कमरे ही सोएंगे। इसी को लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है।

जैसे कि हमने आपको पहले ही बताया कि दोनों चिकित्सक हैं, ऐसे में यह माला हाईप्रोफाइल श्रेणी में है। अभी न्यायलय में भी दोनों पक्षों की काउंसलिंग की जा रही है। मामला घरेलू होने की वजह से इस खबर में हम परिवार और दंपति की पहचान को सार्वजनिक नहीं कर रहे हैं। यह दंपति सहारनपुर की दिल्ली रोड स्थित एक कालोनी में रहता है। अदालत में काउंसलिंग चल रही है और अब रिश्तेदार भी इस विवाद को निपटवाने के लिए आगे आए हैं। अब देखना ये होगा कि मामला किस तरह से निपटता है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...