रायसेन/बरेली, महिलाओं के आरक्षण को चुनौती दे रहे पार्षद पति, पत्नी की जगह आयोजन में हुए शामिल - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Saturday, January 13, 2024

रायसेन/बरेली, महिलाओं के आरक्षण को चुनौती दे रहे पार्षद पति, पत्नी की जगह आयोजन में हुए शामिल

महिलाओं के आरक्षण को चुनौती दे रहे पार्षद पति, पत्नी की जगह आयोजन में हुए शामिल

  • मंच संचालक भी महिला की जगह उनके पति को बताते रहे पार्षद

रायसेन/बरेली, महिलाओं के आरक्षण को चुनौती दे रहे पार्षद पति, पत्नी की जगह आयोजन में हुए शामिल

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण देकर नगरीय निकायों में प्रतिनिधित्व तो दिया गया है, लेकिन यह केवल नाम के लिए ही है। असल में महिला पार्षदों की जगह उनके पति मंचों को साझा कर रहे हैं, यहां तक कि बैठकों में भी शामिल हो रहे हैं। इसकी एक बानगी गुरुवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत हुए कार्यक्रम में देखी गई। जहां मंच पर पहली कतार में महिला पार्षद की जगह उनके पति नजर आए। मंच संचालक भी महिला पार्षदों की जगह उनके पतियों को पार्षद बताते रहे। राज्यमंत्री के कार्यक्रम से ही महिला जनप्रतिनिधि नदारत रहीं। अब ऐसे में महिलाओं को आरक्षण देना बेमानी साबित हो रहा है। ऐसे मामले में न तो सरकार सख्त है और न ही अधिकारी। विकसित भारत संकल्प यात्रा में विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए थे, जिनमें महिला कर्मचारी मुस्तैदी से जिम्मेदारी संभाल रही थीं, लेकिन महिला पार्षदों को मंच से वंचित किया गया। यह कोई पहला मामला नहीं है, इससे पहले भी नगर के बड़ा बाजार में छह जनवरी को आयोजित हुए नगर गौरव दिवस के कार्यक्रम में भी महिला पार्षद नदारत रहीं थीं।

इनकी जगह ये रहे मंचासीन
कार्यक्रम में वार्ड क्रमांक एक की पार्षद पुष्पा साहू के स्थान पर उनके पति प्रतिपाल साहू मंचासीन थे। इसी तरह वार्ड क्रमांक 5 की पार्षद रीना शर्मा की जगह उनके पति भरत शर्मा, वार्ड क्रमांक 10 की पार्षद अलका चांडक के स्थान पर पति नंदकिशोर चांडक, वार्ड क्रमांक 15 की पार्षद राखी चौधरी के स्थान पर उनके पति रणधीर चौधरी मंच पर बैठे थे।

इनका कहना है...
किन्ही कारणों से महिला पार्षद कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो सकीं, उनकी जगह उनके प्रतिनिधि उपस्थित हुए। आगे से हम यह सुनिश्चित करेंगे कि पार्षद स्वयंं उपस्थित रहे।
हेमंत चौधरी, अध्यक्ष नगर परिषद बरेली

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...