शादी से एक दिन पहले दुल्हन की लूटी आबरू, युवक ने दुल्हन को बनाया अपनी हवस का शिकार - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Saturday, January 27, 2024

शादी से एक दिन पहले दुल्हन की लूटी आबरू, युवक ने दुल्हन को बनाया अपनी हवस का शिकार

शादी से एक दिन पहले दुल्हन की लूटी आबरू, युवक ने दुल्हन को बनाया अपनी हवस का शिकार

शादी से एक दिन पहले दुल्हन की लूटी आबरू, युवक ने दुल्हन को बनाया अपनी हवस का शिकार

मध्य प्रदेश। रीवा जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां शादी से महज एक दिन पहले ही दुल्हन के साथ ऐसी घटना हुई जिससे उसके सारे सपने चकनाचूर हो गए। गांव के ही एक लड़के ने शादी से एक दिन पहले दुल्हन बनने जा रही लड़की की आबरू को तार-तार कर दिया। होने वाली दुल्हन के साथ रेप की खबर जब लड़के वालों को लगी तो उन्होंने शादी से इंकार करते हुए रिश्ता तोड़ दिया। वहीं दूसरी तरफ रेप की इस घटना को अंजाम देने वाले आरोपी युवक को पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर गिरफ्तार कर लिया है। घटना रीवा जिले के सगरा थाना इलाके के एक गांव की है। जहां रहने वाली रिया (बदला हुआ नाम) की शादी की तैयारियां चल रही थीं। शादी से एक दिन पहले रिया किसी काम से घर से बाहर निकली थी।

इसी दौरान अभिषेक त्रिपाठी नाम के युवक ने उसे अपनी हवस का शिकार बना डाला। रेप करने के बाद आरोपी अभिषेक ने रिया को धमकी भी दी कि अगर शादी की या फिर किसी को इसके बारे में बताया तो जान से मार देगा। हवस का शिकार होने के बाद रिया (बदला हुआ नाम) आरोपी अभिषेक की धमकी से इस कदर डरी हुई थी कि उसने परिवारवालों को घटना के बारे में नहीं बताया। लेकिन शादी वाले दिन रिया के साथ हुई हैवानियत की खबर लड़के वालों तक पहुंच गई और उन्होंने शादी से इंकार करते हुए रिश्ता तोड़ दिया। लड़के वालों के रिश्ता तोड़ते ही शादी की तैयारी में जुटे रिया के परिजन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा और उन्होंने जब रिया को भरोसे में लेकर उससे बात की तो रिया ने परिजन को अपने साथ हुई ज्यादती के बारे में बताया। जिसके बाद परिजन रिया को लेकर थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी कई दिनों से रिया को परेशान कर रहा था और उस पर शादी के लिए दबाव बना रहा था।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...