Post Top Ad
Friday, January 26, 2024
Home
ताजा खबर
भोपाल
मध्य प्रदेश
राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने राज्य स्तरीय समारोह में फहराया राष्ट्र ध्वज
राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने राज्य स्तरीय समारोह में फहराया राष्ट्र ध्वज
भोपाल। शुक्रवार, जनवरी 26, 2024/ राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने 75वें गणतंत्र दिवस के मौके पर भोपाल स्थित लाल परेड ग्राउंड में राज्य स्तरीय कार्यक्रम में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और आकर्षक परेड की सलामी ली। लाल परेड ग्राउंड में हुई परेड में 19 टुकड़ियाँ शामिल थी। राज्यपाल पटेल ने परेड का निरीक्षण किया। इसके बाद परेड कमांडर आनंद कलादगी के नेतृत्व में मार्च पास्ट किया गया। परेड के 2 आईसी अभिषेक चौधरी थे। परेड में कंटीजेंट क्रमांक-1 गुजरात राज्य पुलिस का प्लाटून था। कंटीजेंट क्रमांक-2 में मध्यप्रदेश विशेष सशस्त्र बल की टुकड़ी कंटीजेंट क्रमांक-3 एसटीएफ, कंटीजेंट क्रमांक-4 विशेष सशस्त्र बल जिला पुलिस महिला, कंटीजेंट क्रमांक-5 हॉक फोर्स, कंटीजेंट क्रमांक-6 केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, कंटीजेंट क्रमांक-7 जिला पुलिस बल पुरूष, कंटीजेंट क्रमांक-8 जेल विभाग महिला, कंटीजेंट क्रमांक-9 मध्यप्रदेश होमगार्ड, कंटीजेंट क्रमांक-10 भूतपूर्व सैनिक, कंटीजेंट क्रमांक-11 एनसीसी सीनियर डिविजन एयर विंग नेवल विंग बॉयस मिश्रित प्लाटून, कंटीजेंट क्रमांक-12 एनसीसी सीनियर विंग एयर विंग नेवल विंग गर्ल्स मिश्रित प्लाटून, कंटीजेंट क्रमांक-13 गर्ल्स गाइड छात्रा, कंटीजेंट क्रमांक-14 स्काउट गाइड बॉयस, कंटीजेंट क्रमांक-15 पुलिस बॉयस, कंटीजेंट क्रमांक-16 शौर्य दल, कंटीजेंट क्रमांक-17 पुलिस बैंड, कंटीजेंट क्रमांक-18 स्वान दल, कंटीजेंट क्रमांक-19 अश्वरोही दल की टुकडियाँ शामिल थी। राज्यपाल पटेल ने नागरिकों की उपस्थिति में खुले आकाश में रंगीन गुब्बारे छोड़े।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ
राज्य स्तरीय 75वे गणतंत्र दिवस समारोह में स्कूल के छात्र-छात्राओं ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियाँ दी। रेड रोज स्कूल लांबाखेड़ा के विद्यार्थियों ने भारत गणराज्य के बदलते स्वरूप की स्तुति का गान किया। उनका यह नृत्य भारत की छवि को विश्वगुरू के रूप में स्थापित शक्ति स्वरूप दर्शाता था। इस नृत्य में जहाँ एक ओर भारत की भौगोलिक विशेषताओं का बखान है, वहीं विश्व के मान के संरक्षक के रूप में दर्शाता है। पूरी दुनिया में भारत वसुधैव कुटुंबकम की अवधारणा स्थापित करता है और उसकी अस्मिता की रक्षा के लिये प्रतिबद्ध है। नवनिध हासोमल लखानी पब्लिक स्कूल,संत हिरदाराम नगर के विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुति दी। उनकी इस प्रस्तुति में भारत भूमि की भव्यता एवं संस्कृति का वर्णन था। इस नृत्य में 60 छात्राओं ने अपनी प्रस्तुति से जनसमुदाय का मन मोह लिया। नृत्यों की आखरी प्रस्तुति शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के 171 बच्चों ने "देश राग" में नृत्य की प्रस्तुति दी। इस प्रस्तुति में स्कूल शिक्षा विभाग के 13 सरकारी स्कूल के बच्चे शामिल थे। नृत्य के माध्यम से लोकतंत्र में गणतंत्र के महत्व को दर्शाया गया था।
प्रदेश के जनजातीय नृत्यों की प्रस्तुतियाँ
लाल परेड मैदान में हुए समारोह में जनजातीय संस्कृति पर केन्द्रित बुंदेलखंड का बरेदी और बधाई लोकनृत्य, निमाड़ का गणगौर, झाबुआ, अलीराजपुर, धार और बड़वानी छेत्र में निवास करने वाली भील जनजाति का भगोरिया नृत्य की प्रस्तुति दी गई। इसके साथ ही यादव जाति का जातीय लोकनृत्य अहिराई की प्रस्तुति भी दी गई। इन नृत्यों में जनजातीय वर्ग के युवक-युवती रंगीन वेशभूषा में में छटा बिखेर रहे थे। जनजातीय वाद्य यंत्रों ने मैदान में उपस्थित जनसमुदाय को अभिभूत किया।
झांकियों के माध्यम से प्रदेश की प्रगति का प्रदर्शन
गणतंत्र दिवस समारोह में झांकियों के माध्यम से प्रदेश की प्रगति, सुशासन जनभागीदारी से समग्र विकास को प्रदर्शित किया गया। उद्यानिकी विभाग की झांकी में जनभागीदारी से उद्यानिकी फसलों के उत्पादन में प्रदेश की तरक्की को दर्शाया गया था। झांकी में देश में संतरा, टमाटर, धनिया एवं लहसुन उत्पादन में प्रथम स्थान रहने को चित्रित किया गया था। विभाग ने जनता की सुविधा के लिये ई-नर्सरी पोर्टल भी शुरू किया है। किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग की झांकी में कृषि क्षेत्र में देश में उभरते मध्यप्रदेश को उपलब्धियों के साथ दिखाया गया। झांकी के माध्यम से ड्रोन से नेनो यूरिया के छिड़काव को सुशासन की व्यवस्था को प्रदर्शित किया गया। कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग की झांकी में विश्वकर्मा की प्रतिमा को कारीगरों एवं शिल्पकारों के प्रतीक के रूप में प्रदर्शित किया गया।
झाकियों के प्रदर्शन के सिलसिले में जेल विभाग की झांकी में आजादी के बाद जेलों में हो रहे सुधारात्मक स्वरूप को दर्शाया गया। मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड की झांकी में युनेस्को में शामिल स्थलों को दर्शाया गया। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की झांकी में जल जीवन मिशन के माध्यम से नागरिकों को पेयजल की उपलब्धता को दिखाया गया। वन विभाग की झांकी में संयुक्त वन प्रबंधन के माध्यम से ग्रामवासियों को रोजगार और आत्मनिर्भर बनाने की कोशियों को दर्शाया गया। मछुआ कल्याण विभाग की झांकी जनता का विशेष आकर्षण का केन्द्र रही। इस झांकी को मछली का विशाल स्वरूप प्रदान किया गया था। झांकी में प्रदेश की समृद्ध मत्स्य संपदा को दर्शाया गया। पशुपालन विभाग की झांकी में चलित पशु चिकित्सा इकाई के वाहन और उसके माध्यम से दी जाने वाली सेवाओं को दर्शाया गया। झांकी के प्रदर्शन के सिलसिले में मध्यप्रदेश राज्य सहकारी संघ मर्यादित द्वारा सहकारिता के माध्यम से सुशासन को दिखाया गया। अंतिम झांकी निर्वाचन की थी। इस झांकी में निर्वाचन के महत्व का प्रदर्शित किया गया था। झांकी की विषयवस्तु "वोट जैसा कुछ नही, वोट जरूरी डालेंगे हम" था।
पुरस्कार
गणतंत्र दिवस समारोह में स्कूल के बच्चों द्वारा नृत्य प्रस्तुतियों में संत हिरदाराम नगर के हासोमल पब्लिक स्कूल को प्रथम, रेड रोज स्कूल लांबाखेड़ा को दूसरा और शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भोपाल की प्रस्तुति को तृतीय पुरस्कार के लिये चयनित किया गया।
Tags
# ताजा खबर
# भोपाल
# मध्य प्रदेश
Share This
About Ghatak reporter
मध्य प्रदेश
Labels:
ताजा खबर,
भोपाल,
मध्य प्रदेश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com













No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद