रायसेन/बरेली, अयोध्या मेँ भगवान श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के उपलक्ष में क्षेत्र के मंदिरों मेँ धार्मिक आयोजनों की रही धूम - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Monday, January 22, 2024

रायसेन/बरेली, अयोध्या मेँ भगवान श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के उपलक्ष में क्षेत्र के मंदिरों मेँ धार्मिक आयोजनों की रही धूम

अयोध्या मेँ भगवान श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के उपलक्ष में क्षेत्र के मंदिरों मेँ धार्मिक आयोजनों की रही धूम

  • मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने राम जानकी मंदिर पहुंकर की पूजन अर्चना

रायसेन/बरेली, अयोध्या मेँ भगवान श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के उपलक्ष में क्षेत्र के मंदिरों मेँ धार्मिक आयोजनों की रही धूम

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली
बरेली। अयोध्या में भगवान श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के उपलक्ष्य में लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल द्वारा बरेली स्थित श्रीराम जानकी पहुंचकर पूजा अर्चना और भजन कीर्तन किया गया। साथ ही अयोध्या में भगवान रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का मंदिर प्रांगण में आमजन के साथ सीधा प्रसारण देखा गया। श्री राम जानकी मंदिर में प्रातः समय हवन के बाद सुंदरकांड पाठ का आयोजन रखा गया। तत्पश्चात सामूहिक हनुमान चालीसा राज्य मंत्री की उपस्थिति में संपन्न हुआ।


वही मुक्तिधाम स्थित भगवान भोलेनाथ के मंदिर को भी बबलू ठाकुर और उनके सहयोगियों के द्वारा सजाया गया। जहां पर महा आरती के बाद प्रसादी वितरण का कार्यक्रम रखा गया। श्री शक्ति धाम दरबार में मां भगवती के दुर्गा सरस्वती के पाठ एवं हवन एवं आरती का आयोजन रखा गया था एवं श्री शक्ति धाम राम जानकी मंदिर बड़ा बाजार बरेली में भगवान श्री राम की विशाल आरती का दोपहर समय आयोजन रखा गया था। अयोध्या में भगवान श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव कार्यक्रम के निमित्त संपूर्ण नगर एवं आसपास के ग्राम वासियों ने इस पुनीत प्रसंग को दिवाली की तरह मनाया। घर के बाहर झील मिलाती लाइट लगाई गई, नगर में हजारों की संख्या में राम भक्त प्रभात फेरी मेँ जयकारों के साथ निकले।


श्री राम जानकी मंदिर में हवन पूजन किया गया एवं नगर में कलश यात्रा निकाली गई। सोमवार को प्राण प्रतिष्ठा का दिवस होने के अवसर पर सुबह प्रभात फेरी निकली, प्रभात फेरी में जगह-जगह भक्तजनों द्वारा अल्पाहार की व्यवस्था की गई। नगर में घर-घर रंगोली आदि बनाई गई, कई कॉलोनी में महिलाओ द्वारा गोवर्धन पूजा की गई। उसके पश्चात श्री राम मंदिर परिसर में एलईडी के माध्यम से कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया, जिसे सैकड़ो लोगों द्वारा देखा गया। अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा होने के पश्चात श्री राम की आरती उतारी गई एवं प्रसादी का वितरण किया गया। इस अवसर पर समस्त राम भक्त उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...