बीजेपी नेता की हत्या करवाने वाले पार्षद के होटल पर चला बुलडोजर, कांग्रेस नेता ने दी थी सुपारी
कांकेर। जिले के पखांजूर नगर पंचायत के भाजपा नेता असीम राय की इसी महीने के पहले हफ्ते गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जाँच और पड़ताल के बाद पुलिस ने इस हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा किया था। पुलिस ने हत्या के आरोप में 12 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार करते हुए बताया था कि यह सुपारी किलिंग थी, जबकि हत्या की सुपारी देने वाला कोई और नहीं बल्कि पखांजूर नगर पंचायत का अध्यक्ष बप्पा गांगुली और पार्षद विकास पाल हैं, फिलहाल सभी जेल में हैं।
 |
भाजपा नेता असीम राय |
वही अब बताया जा रहा हैं कि हत्या के सह आरोपी विकास पाल के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की तैयारी की जा चुकी हैं। पार्षद विकास पाल के अवैध होटल पर बुलडोजर की कार्रवाई की जा रही हैं। यह होटल पार्षद ने अपने रसूख से बनवाया था, जिसकी कीमत 3 करोड़ रुपये बताई जा रही हैं। फ़िलहाल होटल को खाली कराया जा रहा हैं, जिसके बाद इसे ढहा दिया जाएगा।
 |
कांग्रेस नेता बप्पा गांगुली |
No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद