Post Top Ad
Tuesday, January 23, 2024

Home
अन्य
अपराध
उत्तर प्रदेश
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
राजनीति
भाजपा नेता ने पार्टी की महिला कार्यकर्ता से दुष्कर्म कर बनाया वीडियो, ब्लैकमेल कर बार-बार करता रहा दुष्कर्म
भाजपा नेता ने पार्टी की महिला कार्यकर्ता से दुष्कर्म कर बनाया वीडियो, ब्लैकमेल कर बार-बार करता रहा दुष्कर्म
उत्तर प्रदेश। भारतीय जनता पार्टी के नेता ने घिनौनी करतूत को अंजाम देते हुए पार्टी की महिला कार्यकर्ता को अपनी हवस का शिकार बना लिया। आरोपी भाजपा नेता ने नशीला पदार्थ खिलाकर महिला कार्यकर्ता के साथ दुष्कर्म किया और इसका वीडियो बनाने के बाद महिला कार्यकर्ता को ब्लैकमेल करने लगा। पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस भाजपा नेता के खिलाफ जांच पड़ताल में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार, घोसी कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली भारतीय जनता पार्टी की महिला कार्यकर्ता ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि वर्ष 2023 के जुलाई महीने में पार्टी विस्तारक अजीत सिंह के साथ उसकी मुलाकात हुई थी। महिला का आरोप है कि विश्वास में लेने के बाद भारतीय जनता पार्टी के नेता ने उसे किराए के मकान में घोसी बुलाया था। जहां भाजपा नेता ने नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ शारीरिक संबंध स्थापित कर लिए और इस दुष्कर्म का वीडियो भी बना लिया।
इसके बाद भाजपा नेता महिला कार्यकर्ता को दुष्कर्म के इस वीडियो को वायरल करने की धमकी देते हुए समय-समय पर उससे दुष्कर्म करने लगा। महिला जब भाजपा नेता का विरोध करती तो उसकी बुरी तरह से पिटाई की जाती थी। पुलिस ने आरोपी भाजपा नेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए दुष्कर्म के इस मामले की जांच शुरू कर दी है। सीओ घोसी दिनेश दत्त मिश्रा ने बताया है कि महिला कार्यकर्ता के साथ भाजपा नेता द्वारा दुष्कर्म किए जाने का यह मामला उनके संज्ञान में है, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
Tags
# अन्य
# अपराध
# उत्तर प्रदेश
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
# राजनीति
Share This
About Ghatak reporter
राजनीति
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com
No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद