शहर का माहौल बिगाड़ने का असामाजिक तत्व का असफल प्रयास, धार्मिक ग्रंथ कुरान शरीफ के मिले जले हुए अवशेष - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Monday, January 8, 2024

शहर का माहौल बिगाड़ने का असामाजिक तत्व का असफल प्रयास, धार्मिक ग्रंथ कुरान शरीफ के मिले जले हुए अवशेष

शहर का माहौल बिगाड़ने का असामाजिक तत्व का असफल प्रयास, धार्मिक ग्रंथ कुरान शरीफ के मिले जले हुए अवशेष

शहर का माहौल बिगाड़ने का असामाजिक तत्व का असफल प्रयास, धार्मिक ग्रंथ कुरान शरीफ के मिले जले हुए अवशेष

रांची। झारखंड के जामताड़ा जिला अंतर्गत फतेहपुर बाजार स्थित मस्जिद से धार्मिक ग्रंथ कुरान शरीफ को जलाए जाने की घटना सामने आई है। इससे इलाके में सनसनी फैल गई। हिंदू-मुस्लिम समुदाय के जुड़े लोगों ने घटना की भर्त्सना की और माहौल बिगाड़ने की साजिश को नाकाम कर दिया। धार्मिक ग्रंथ के जले हुए अवशेष मस्जिद से थोड़ी दूर एक खेत में पाए गए। खबर मिलते ही बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। पुलिस भी मौके पर पहुंची।

इसे किसी असामाजिक तत्व की हरकत बताते हुए लोगों से शांति-सौहार्द्र बनाए रखने की अपील की गई। मुस्लिम समुदाय के लोग कुरान शरीफ के अवशेष को कपड़े में बांधकर ले गए। मस्जिद के मौलाना जुल्फिकार निज़ामी ने कहा कि इस क्षेत्र के लिए यह पहली घटना है। यहां के लोग एक-दूसरे के साथ भाईचारे से रहते हैं। उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर अराजक तत्वों ने इस तरह की घटना को अंजाम देकर सामाजिक समरसता को बिगाड़ने का प्रयास किया है। इस घटना की जितनी निंदा की जाए कम है। थाना प्रभारी आलोक कुमार ने कहा कि इस घटना को अंजाम देने वाले अराजक तत्वों को जल्द ही पुलिस गिरफ्तार कर लेगी।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...