भाजपा जिला उपाध्यक्ष की सिर पर गोली लगने से मौत, अज्ञात हमलावरों ने बाजार में मारी गोली - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Monday, January 8, 2024

भाजपा जिला उपाध्यक्ष की सिर पर गोली लगने से मौत, अज्ञात हमलावरों ने बाजार में मारी गोली

भाजपा जिला उपाध्यक्ष की सिर पर गोली लगने से मौत, अज्ञात हमलावरों ने बाजार में मारी गोली

भाजपा जिला उपाध्यक्ष की सिर पर गोली लगने से मौत, अज्ञात हमलावरों ने बाजार में मारी गोली

छत्तीसगढ़। कांकेर जिले में भाजपा नेता असीम राय की गोली मारकर हत्या कर दी गई। असीम राय देर शाम पुराना बाजार चौक स्थित एक दुकान पर बैठे थे। इसी दौरान अज्ञात लोगों ने उन पर गोली चला दी। सिर पर गोली लगने से उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। बता दें कि असीम राय भाजपा के जिला उपाध्यक्ष थे। इससे पहले वे पखांजूर नगर पंचायत के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।


छत्तीसगढ़ के कांकेर से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां पर बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या कर दी। बीजेपी नेता को अज्ञात हमलावरों ने बाजार में गोली मारी है। मृतक नेता का नाम असीम राय था। जानकारी के मुताबिक, घटना पखांजूर के पुराना बाजार की घटना है। बीजेपी नेता और जिला उपाध्यक्ष असीम राय पखांजूर के पुराना बाजार पहुंचे थे। इस दौरान अज्ञात आरोपी ने उन्हें गोली मार दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं, घटना की जानकारी के बाद कांकेर पुलिस मौके पर पहुंची, मामले की जांच की जा रही है। मृतक बीजेपी नेता असीम राय पखांजूर नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष भी थे। बीजेपी नेता की बाजार में हुई हत्या के बाद जिले में हड़कंप है। पुलिस घटना के कारणों का पता लगाने में जुट गई है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...