व्यापार मंडल ने महिला टीम को मनोनीत कर दिए प्रमाण पत्र - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Thursday, January 11, 2024

व्यापार मंडल ने महिला टीम को मनोनीत कर दिए प्रमाण पत्र

व्यापार मंडल ने महिला टीम को मनोनीत कर दिए प्रमाण पत्र

व्यापार मंडल ने महिला टीम को मनोनीत कर दिए प्रमाण पत्र

घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
औरैया। अखिल भारतीय व्यापारी महा संगठन के जिला अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता ने बाबरपुर, अजीतमल महिला व्यापार प्रकोष्ठ की नगर टीम को मनोनीत कर प्रमाण पत्र वितरण किया। जिसमें महिला व्यापार प्रकोष्ठ की नीतू उपाध्याय को जिला महामंत्री, नगर अध्यक्ष पद पर सीमा देवी, महिला व्यापार प्रकोष्ठ नगर कोषाध्यक्ष प्रियंका राजपूत एवं महिला व्यापार प्रकोष्ठ जिला मंत्री अनुपमा देवी को मनोनीत किया। तथा दीपक धनपत सोनी को जिला संगठन मंत्री और इंद्रजीत सोनी को नगर उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया है। संगठन के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देते हुए बाबरपुर, अजीतमल व अटसू में नगर टीम का गठन कर व्यापारी हित में काम करने के लिए आश्वासन दिया तथा नगर की महिलाओं को आगे बढ़कर कार्य करने की प्रेरणा दी। सभी पदाधिकारियों का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर नगर अध्यक्ष अवनीश अवस्थी, नगर कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र, शैलेंद्र कुमार, सुनील कुमार ओझा, बृजेश सक्सेना, ओमवीर यादव व भारी संख्या में क्षेत्रीय व्यापारी लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...