पति की मौत के बाद दलित महिला से सोनिया गांधी के पीए ने किया था रेप, पीड़िता ने वीडियो बनाकर लगाई थी मदद की गुहार; देखें VIDEO - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Tuesday, January 2, 2024

पति की मौत के बाद दलित महिला से सोनिया गांधी के पीए ने किया था रेप, पीड़िता ने वीडियो बनाकर लगाई थी मदद की गुहार; देखें VIDEO

पति की मौत के बाद दलित महिला से सोनिया गांधी के पीए ने किया था रेप, पीड़िता ने वीडियो बनाकर लगाई थी मदद की गुहार

पति की मौत के बाद दलित महिला से सोनिया गांधी के पीए ने किया था रेप, पीड़िता ने वीडियो बनाकर लगाई थी मदद की गुहार; देखें VIDEO

नई दिल्ली। दिल्ली में शादी का झांसा देकर सोनिया गांधी के पीए पीपी माधवन ने एक युवती के साथ दुष्कर्म किया। ये मामला साल 2022 का है, इस मामलें का पीड़िता ने वीडियो भी बनाया है। जिसमें उसने कहा है कि उसके साथ सोनिया गांधी के पीए पीपी माधवन ने शादी का झांसा देकर उसके साथ बलात्कार किया है। इस मामलें में उत्तम नगर थाने में FIR भी दर्ज की गई थी, मगर साल 2024 के शुरुआत में फिर से पीड़िता का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर फिर से ट्रेंड करने लगा है।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के निजी सचिव पर साल 2022 में रेप का आरोप लगाने वाली महिला ने एक वीडियो बनाया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि- "मैं आज बहुत ज्यादा दुखी और परेशान होकर ये वीडियो बना रही हूं। सोनिया गांधी के PA पीपी माधवन ने शादी का झांसा देकर मेरे साथ दुष्कर्म किया। इसकी FIR मैंने उत्तम नगर थाने में दी है। पुलिस उसको लगातार बचाने का प्रयास कर रही है। आज तक मुझसे सबूत नहीं मांगा गया। मेरे केस की जांच अधिकारी (IO) बदल दी गई, मुझे बताया नहीं गया। मेरी चार्जशीट पेश कर दी गई, मुझे बताया नहीं गया। जुबैर अहमद वकील द्वारा मुझे धमकी दिलाई गई। मुझ पर दबाव बनाया गया कम्प्लेंट/एफआईआर वापस लेने का। पुलिस पर मुझे बिल्कुल विश्वास नहीं रहा। प्लीज आप लोगों से हाथ जोड़कर रिक्वेस्ट है कि मेरी मदद कीजिए, गुजारिश है आप लोग प्लीज मेरी मदद करिए।

दिल्ली की दलित महिला ने सोनिया के निजी सचिव पीपी माधवन के खिलाफ नौकरी और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में केस दर्ज करवाया है। 26 जून 2022 को दिल्ली के उत्तम नगर थाने में पुलिस ने FIR भी दर्ज की थी। पीड़ित महिला ने FIR में बताया कि उसका पति कांग्रेस कार्यालय में होर्डिंग लगाने का काम करता था। दो साल पहले उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद उसने नौकरी के लिए पीपी माधवन से संपर्क किया। FIR के मुताबिक 21 जनवरी 2022 को माधवन ने पहली बार महिला को अपने घर पर बुलाया था।


माधवन ने उसे बताया कि उनका पत्नी से तलाक हो चुका है। महिला की कई बार माधवन से मुलाकात हुई। इस दौरान कई बार महिला ने अपने साथ जबरदस्ती किए जाने की बात FIR में कही है। महिला का आरोप है कि माधवन ने नौकरी और शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार रेप किया। वहीं, उत्तम नगर थाने में महिला की शिकायत पर माधवन के खिलाफ धारा 376, 506 के तहत केस दर्ज किया गया था। इधर, आरोपों पर माधवन ने कहा कि वो महिला को जानते हैं, लेकिन आरोप गलत हैं।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...