जिला बार एसोसिएशन चुनाव की गतिविधियां शुरू - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Saturday, February 3, 2024

जिला बार एसोसिएशन चुनाव की गतिविधियां शुरू

जिला बार एसोसिएशन चुनाव की गतिविधियां शुरू

जिला बार एसोसिएशन चुनाव की गतिविधियां शुरू

घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश
औरैया। जिला बार एसोसिएशन औरैया के वर्ष 2023-24 की कार्यकारिणी के गठन को लेकर कार्यवाही शुरू हो गई है। अध्यक्ष सुनील दुबे एडवोकेट एवं महामंत्री अरुण त्रिवेदी एडवोकेट द्वारा संयुक्त रूप से जानकारी दी। पदाधिकारियों ने बताया कि 11 फरवरी तक अंतिम रूप से सदस्यता प्राप्त की जाएगी। इसके उपरांत 12 फरवरी से 15 फरवरी तक सूची तैयार की जाएगी और 15 फरवरी को ही नोटिस बोर्ड पर सूची चस्पा कर दी जाएगी। 16 फरवरी से 19 फरवरी तक सूची में शामिल सदस्यों के नामों पर आपत्ति आमंत्रित की जाएगी तथा 20 और 21 फरवरी को प्राप्त आपत्तियों पर विचार किया जाएगा। इसके बाद 23 फरवरी को सूची अंतिम रूप से नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दी जाएगी। 24 व 25 फरवरी को अवकाश होने के बाद 28 फरवरी को जनरल हाउस की अंतिम बैठक होगी जिसमें वर्तमान कार्यकारिणी द्वारा किए गए कार्यों व आय व्यय को प्रस्तुत करते हुए वरिष्ठ अधिवक्ताओं का सम्मान समारोह आयोजित होगा और उसी दिन एल्डर्स कमेटी का गठन होगा। अध्यक्ष दुबे एवं महामंत्री त्रिवेदी ने बताया कि 01 मार्च 2024 को एल्डर्स कमेटी को सदस्यों की अंतिम सूची प्रदान कर नई कार्यकारिणी के लिए चुनाव कराने का अनुरोध किया जायेगा।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...