प्रेमी के साथ मिलकर महिला ने की बेटों की हत्या, महिला को प्रेमी संग किया गिरफ्तार - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Saturday, February 24, 2024

प्रेमी के साथ मिलकर महिला ने की बेटों की हत्या, महिला को प्रेमी संग किया गिरफ्तार

प्रेमी के साथ मिलकर महिला ने की बेटों की हत्या, महिला को प्रेमी संग किया गिरफ्तार

प्रेमी के मिलकर महिला ने की बेटों की हत्या, महिला को प्रेमी संग किया गिरफ्तार

बागपत। हरियाणा-यूपी बॉर्डर पर स्थित बागपत से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने दो मासूम बेटों की हत्या कर दी। हत्या के बाद शवों को बागपत कोतवाली क्षेत्र के निरोजपुर गांव के जंगल में फेंक दिया। पुलिस ने प्रेमी की निशानदेही पर दोनों बच्चों के शव बरामद कर लिए हैं। बागपत के पोस्टमार्टम हाउस पर दोनों बच्चों के शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। हरियाणा के सोनीपत के विकास नगर कालोनी के रहने वाले राहुल की शादी सोनीपत की रहने वाली रूबी के साथ हुई थी। शादी के बाद रूबी ने दो बेटों को जन्म दिया। जानकारी के मुताबिक बेटों के जन्म देने के बाद पति-पत्नी के बीच मनमुटाव रहने लगा और साल 2019 में दोनों ने तलाक ले लिया। वहीं कोर्ट ने दोनों बेटों वंश ओर वीर को मां रूबी की सुपुर्दगी में दे दिया। रूबी के पूर्व पति राहुल का आरोप है कि उसकी पत्नी सोनीपत की फैक्ट्री में नौकरी करती थी। वहीं पर काम करने वाले बागपत के बरनावा निवासी नितिन से उसके प्रेम संबंध बन गए।

आरोप है कि 21 फरवरी को उसकी पूर्व पत्नी रूबी और उसके प्रेमी नितिन ने उसे फंसाने के लिए दोनों बच्चों को गायब कर दिया और सिविल लाइन थाने में बच्चों की लापता होने का मामला दर्ज कराया। इसके अगले दिन पुलिस ने उससे पूछताछ की। फिर नितिन ओर रूबी की कॉल डिटेल निकलवाई गई तो पुलिस को कुछ संदेह हुआ। सीसीटीवी फुटेज दोनों प्रेमी-प्रेमिका बच्चों को बाइक पर ले जाते हुए नजर आए। जब पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया और उनसे कड़ाई से पूछताछ की तो दोनों ने सारा राज उगल दिया। नितिन ने बताया कि उसने प्रेमिका के 11 साल के बेटे वंश और 7 साल के वीर की हत्या कर शव बागपत के निरोजपुर गांव जंगल में फेंक दी। सोनीपत के सिविल लाइन थाने की पुलिस नितिन को साथ लेकर उसी रात बागपत पहुंची और फिर उसकी निशानदेही पर दोनों बच्चों के शव बरामद किया।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...