Post Top Ad
Sunday, February 25, 2024

Home
ताजा खबर
देश
मनोरंजन
मां के नाम क्रिप्टिक पोस्ट ने सोशल मीडिया पर बढ़ाई हलचल, फिर सुर्खियों में आईं दिव्या खोसला
मां के नाम क्रिप्टिक पोस्ट ने सोशल मीडिया पर बढ़ाई हलचल, फिर सुर्खियों में आईं दिव्या खोसला
दिव्या को आखिरी बार साल 2023 में यारियां 2 में देखा गया था। फिल्म में उनके साथ मिजान जाफरी, यश दास गुप्ता और पर्ल वी पुरी नजर आए थे। अभिनेत्री दिव्या खोसला कुमार बीते कई दिनों से लगातार सुर्खियां बटोर रही हैं। हाल ही में उनके इंस्टाग्राम हैंडल पर कुमार टाइटल नजर न आने पर कयास लगने लगे थे कि भूषण कुमार और अभिनेत्री के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। साथ ही, यह भी कहा जा रहा था कि वे तलाक लेने जा रही हैं। हालांकि, टी-सीरीज के प्रवक्ता ने बताया था कि दोनों के बीच सबकुछ ठीक चल है। जारी किए गए बयान में उन्होंने इस खबरों को महज एक अफवाह करार दिया था।
दिव्या ने लिखा क्रिप्टिक नोट
इस बीच अभिनेत्री का एक सोशल मीडिया पोस्ट ने फिल्मी गलियारे में हलचल मचा दी है। हाल ही में दिव्या ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से एक फोटो स्टोरी साझा की है। इसमें वे अपनी दिवंगत मां के साथ नजर आ रही हैं। पोस्ट में उन्होंने क्रिप्टिक नोट लिखा है। अभिनेत्री ने लिखा, "सिर्फ आपको बारे में सोच रही हूं। आपको के लिए बहुत कुछ है।"
19 साल पहले की थी शादी
इस पोस्ट को लेकर एक बार फिर से तरह-तरह के कयास लगने शुरू हो गए हैं। दिव्या और भूषण की शादी को 19 साल हो चुके हैं। फिल्म अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों की शूटिंग के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी थी। इसके बाद दोनों ने जम्मू के वैष्णो देवी मंदिर में सात फेरे ले लिए थे। दिव्या की उम्र उस समय महज 21 साल थी। शादी के छह साल बाद उन्होंने बेटे रुहान को जन्म दिया था।
इस फिल्म में आई थीं नजर
वर्क फ्रंट की बात करें तो दिव्या को आखिरी बार साल 2023 में यारियां 2 में देखा गया था। फिल्म में उनके साथ मिजान जाफरी, यश दास गुप्ता और पर्ल वी पुरी नजर आए थे। फिल्म का निर्देशन राधिका राव और विनय सप्रू ने किया था। हालांकि, यह फिल्म पहले भाग की तरह बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा सकी थी।
Tags
# ताजा खबर
# देश
# मनोरंजन
Share This
About Ghatak reporter
मनोरंजन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com
No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद