संदिग्ध हालात में ससुराल में मिला महिला का शव, ससुरालीजन फरार - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Friday, February 9, 2024

संदिग्ध हालात में ससुराल में मिला महिला का शव, ससुरालीजन फरार

संदिग्ध हालात में ससुराल में मिला महिला का शव, ससुरालीजन फरार

  • मायके पक्ष ने दहेज हत्या का लगाया आरोप, मुकदमा दर्ज

संदिग्ध हालात में ससुराल में मिला महिला का शव, ससुरालीजन फरार

घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश
औरैया। अयाना थाना क्षेत्र के गांव स्वरूप नगर में एक महिला का शव घर में पड़ा मिला। सूचना पर महिला के मायके वाले आए तो ससुरलीजन फरार मिले। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मायके वाले दहेज में बाइक न मिलने पर जहर देकर मारने का आरोप लगा रहे थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कानपुर देहात के सिकंदरा थाना के गांव वक्सी का डेरा गांव निवासी मलखान सिंह की 21 वर्षीय बेटी नीलम की शादी वर्ष 2021 में अयाना थाना के गांव स्वरूप नगर निवासी शिवकरन सिंह के साथ हुई थी। विवाद के बाद दिसंबर 2023 में वह अपनी एक वर्षीय बेटी के साथ मायके चली गई। 28 जनवरी को पति शिवकरन, उसका बड़ा भाई चरन सिंह, गिरेंद्र सिंह अपने साथ ले गए। बताते हैं बुधवार शाम को नीलम की जहरीला पदार्थ निगल लिया जिससे मौत हो गई। सुबह ससुरालीजन फरार हो गए। सूचना मिलने पर मायके वाले भी आ गए। मायके पक्ष के लोगों को उसका शव घर के बरामदे में पड़ा मिला और ससुरालीजन मौके से गायब थे। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी निरीक्षक बृजेंद्र सिंह ने घटना स्थल की जांच पड़ताल कर साक्ष्य जुटाए। मृतका के भाई दारा सिंह ने बहनोई शिवकरन, उसकी मां चमेली, भाई चरन सिंह और गिरेंद्र के खिलाफ दहेज में मोटर साइकिल की मांग पूरी न होने पर जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या करने की तहरीर दी है। सीओ अजीतमल राम मोहन शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...