रायसेन/बरेली, सुदामा चरित्र की कथा का किया वर्णन, बिना वचन के कृष्ण ने सुदामा की स्थिति को सुधारा - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Monday, February 19, 2024

रायसेन/बरेली, सुदामा चरित्र की कथा का किया वर्णन, बिना वचन के कृष्ण ने सुदामा की स्थिति को सुधारा

सुदामा चरित्र की कथा का किया वर्णन, बिना वचन के कृष्ण ने सुदामा की स्थिति को सुधारा

  • भंडारे और विदाई के साथ कथा का हुआ समापन

रायसेन/बरेली, सुदामा चरित्र की कथा का किया वर्णन, बिना वचन के कृष्ण ने सुदामा की स्थिति को सुधारा

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली
बरेली। कैलकच्छ में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में पूज्य देवी रत्नमणि द्विवेदी ने श्रोताओं को भागवत को अपने जीवन में उतारने की अपील की। साथ ही सुदामा चरित्र के माध्यम से श्रोताओं को श्रीकृष्ण और सुदामा की मित्रता की मिसाल पेश की। समाज को समानता का संदेश दिया। इस कड़ी में पूज्य देवी रत्नमणि ने बताया श्रीमद् भागवत कथा का सात दिनों तक श्रवण करने से जीव का उद्धार हो जाता है, वहीं इस कथा को कराने वाले भी पुण्य के भागी होते हैं। अंतिम दिन सुखदेव द्वारा राजा परीक्षित को सुनाई गई श्रीमद् भागवत भागवत कथा का पूर्णता प्रदान करते हुए विभिन्न प्रसंगों का वर्णन किया। उन्होंने सात दिन की कथा का सारांश बताते हुए कहा कि जीवन कई योनियों के बाद मिलता है और इसे कैसे जीना चाहिए के बारे में भी उपस्थित भक्तों को समझाया। सुदामा चरित्र को विस्तार से सुनाते हुए श्रीकृष्ण सुदामा की निश्छल मित्रता का वर्णन करते हुए बताया कि कैसे बिना याचन के कृष्ण ने गरीब सुदामा की स्थिति को सुधारा। दीदी ने गो सेवा कार्य करने पर जोर दिया। सुदामा की मनमोहक झांकियो का चित्रण किया गया जिसे देखकर हर कोई भाव विभोर हो उठा। अंत में कृष्ण के दिव्य लोक पहुंचने का वर्णन किया। भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के अंतिम दिन श्रीमद् भागवत का रसपान करने के लिए भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। अंतिम दिवस कथा में वरिष्ठ समाजसेवी राजेंद्र सिंह पटेल, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि बृज गोपाल पटेल, रमेश शाह, भरत शर्मा, दीनदयाल धाकड़, संतोष पटेल, सरपंच अजब सिंह धाकड़ एवं रणवीर खोजर उपस्थित रहे। भागवत कथा के अंतिम दिन कई प्रसंगों का विस्तार से वर्णन किया। इसमें ऊषा चरित्र, नृग चरित्र, वासुदेव नारद संवाद, सुदामा प्रसंग, परीक्षित मोक्ष की कथा का बड़े ही रोचक अंदाज में वर्णन किया।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...