रायसेन, मंदिर के बाहर बुलाकर प्रॉपर्टी डीलर पर चलाई गोली, हत्या से फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Friday, February 16, 2024

रायसेन, मंदिर के बाहर बुलाकर प्रॉपर्टी डीलर पर चलाई गोली, हत्या से फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

मंदिर के बाहर बुलाकर प्रॉपर्टी डीलर पर चलाई गोली, हत्या से फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

रायसेन, मंदिर के बाहर बुलाकर प्रॉपर्टी डीलर पर चलाई गोली, हत्या से फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन
रायसेन। गुरुवार की रात्रि में कमापर मंदिर में अज्ञात आरोपी ने एक श्रद्धालु को गोली मार दी, इससे उसकी मौत हो गई। सांची थाना प्रभारी मानसिंह चौधरी ने बताया कि प्रहलादसिंह राजपूत पुत्र भवानीसिंह निवासी मड़वाई रोजाना की तरह मंदिर आता था। गुरुवार को भी वह मंदिर आया था। रात 9 बजे के लगभग अज्ञात आरोपी ने प्रहलादसिंह राजपूत पर गोली चला दी। प्रहलाद सिंह राजपूत प्रॉपर्टी का काम भी करता था। गोली लगने के बाद उसे विदिशा अस्पताल ले जाया गया था, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सांची पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

मंदिर के बाहर बुलाकर एक युवक को गोली मार कर हत्या करदी गई। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पुलिस पहुंची। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक का नाम प्रहलाद सिंह ठाकुर बताया गया है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। जिले के सांची थाना क्षेत्र में स्थित बाबड़ी मंदिर के बाहर गुरुवार रात यानी 15 फरवरी को एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार जब यह घटना हुई, उस वक्त मंदिर में आरती चल रही थी। युवक भी आरती में शामिल था। इसी बीच उसके मोबाइल पर किसी का फोन आया और उसे बाहर बुलाया गया। जैसे ही युवक बाहर पहुंचा, तभी अज्ञात हमलावर ने युवक को गोली मारी और मौके से फरार हो गए। मृतक का नाम प्रहलाद सिंह ठाकुर बताया गया है। यूवक प्रापर्टी डीलर का काम करता था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इसी कड़ी में वो अज्ञात हमलावर की तलाश में जुटी है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...