झाड़-फूंक के नाम पर तीन हैवानों ने महिला से किया गैंगरेप, मां बनने के लिए लिया था तंत्र-मंत्र का सहारा - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Thursday, February 29, 2024

झाड़-फूंक के नाम पर तीन हैवानों ने महिला से किया गैंगरेप, मां बनने के लिए लिया था तंत्र-मंत्र का सहारा

झाड़-फूंक के नाम पर तीन हैवानों ने महिला से किया गैंगरेप, मां बनने के लिए लिया था तंत्र-मंत्र का सहारा

झाड़-फूंक के नाम पर तीन हैवानों ने महिला से किया गैंगरेप, मां बनने के लिए लिया था तंत्र-मंत्र का सहारा

अशोकनगर। मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले से एक बेहद शर्मनाक वारदात सामने आई है। यहां एक महिला ने मां बनने की चाह में तंत्र-मंत्र का सहारा लिया। लेकिन इसके जाल में फंसाकर तीन हैवानों ने उसके साथ दुष्कर्म कर दिया। इसके बाद महिला के साथ अन्य दो तांत्रिक ने भी दुष्कर्म किया। दरअसल, शाढ़ौरा थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला विवाह के करीब आठ साल बाद भी मां नहीं बन पा रही थी। जिसके चलते 28 वर्षीय महिला अंधविश्वास में फंसकर तंत्र-मंत्र और झाड़-फूंक के जाल में फंस गई। जिसके बाद आरोपियों ने महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़ित महिला को आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी।


घटना का खुलासा तब हुआ जब पीडि़ता की मां ने उसे उदास देखा और उससे बार-बार पूछताछ कर भरोसे में लेकर उदासी का कारण पूछा। जिसके बाद महिला ने अपनी मां को पूरी बात बताई। महिला ने नईसराय थाने पहुंचकर आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है। महिला अपने साथ हुए इस अपराध के बाद काफी उदास रहने लगी थी और किसी से बात नहीं करती थी। जिससे उसकी मां को शक हुआ और उसने बेटी से बार-बार बातचीत की। जिसके बाद पीड़िता ने अपनी मां को पूरी बात बताई। मां की सलाह पर पीड़िता ने नईसराय थाने में पहुंचकर तीनों आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कराया है।


पीड़िता का विवाह 2015 में हुआ था। शादी के कई साल बाद भी जब वह मां नहीं बन पाई तो वह परेशान रहने लगी। इसी दौरान आरोपी मोहन जाटव महिला को मिला और उसने महिला को भरोसे में लिया कि तंत्र-मंत्र और झाड़-फूंक के जरिए बच्चा हो सकता है। जिसके बाद महिला उसके घर पहुंच गई। जब मोहन ने उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला इससे डर गई और दुराचार की बात किसी को नहीं बताई। जिसके बाद डुंगासरा निवासी सीताराम और गणेशराम कुशवाह ने भी महिला को झाड़-फूंक से बच्चा होने का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही इस बात की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...