अधेड़ की कुल्हाड़ी मारकर हत्या, क्षेत्र में मचा हड़कंप, हत्यारोपी को गांव से किया गिरफ्तार - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Friday, February 9, 2024

अधेड़ की कुल्हाड़ी मारकर हत्या, क्षेत्र में मचा हड़कंप, हत्यारोपी को गांव से किया गिरफ्तार

अधेड़ की कुल्हाड़ी मारकर हत्या, क्षेत्र में मचा हड़कंप, हत्यारोपी को गांव से किया गिरफ्तार

अधेड़ की कुल्हाड़ी मारकर हत्या, क्षेत्र में मचा हड़कंप, हत्यारोपी को गांव से किया गिरफ्तार

घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव शहबदिया में गुरुवार की शाम गांव में अलाव ताप रहे ग्राम प्रधान के जेठ के सिर पर गांव निवासी एक व्यक्ति ने कुल्हाड़ी मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से लहूलुहान होकर वहीं गिर गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को गंभीर हालत में 100 शैया युक्त जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना को लेकर सक्रिय हुई पुलिस ने हत्यारोपी को गांव से गिरफ्तार कर लिया। हत्यारोपी गांजा का लती बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जानकारी के बाद एसपी चारू निगम ने गांव पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल की। गांव में तनाव के मद्देनजर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

अधेड़ की कुल्हाड़ी मारकर हत्या, क्षेत्र में मचा हड़कंप, हत्यारोपी को गांव से किया गिरफ्तार

गांव शहबदिया निवासी रविंद्र दोहरे 44 पुत्र स्व. सोने लाल दोहरे गुरुवार देर शाम लगभग साढ़े सात बजे गांव में अन्य लोगों के साथ अलाव ताप रहा था। इसी दौरान गांव निवासी राजेश कुमार वहां पहुंचा। तभी पीछे से राजेश की मां भी वहां पहुंच गई। कोतवाल पंकज मिश्रा ने बताया कि घटना स्थल पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि जहां राजेश की मां उससे घर चलने को कह रही थी। इसी बीच आग ताप रहे रविंद्र दोहरे ने भी उससे घर जाने को कहा। इसी बात को लेकर वह गुस्से में आ गया। जहां उसने अपने पास मौजूद कुल्हाड़ी से रविंद्र के सिर पर प्रहार कर दिया। जिससे रविंद्र लहूलुहान होकर वही गिर गया। यह देख गांव में भगदड़ मच गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस रविंद्र को गंभीर हालत में लेकर 100 शैया युक्त जिला अस्पताल पहुंची। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद सक्रिय हुई पुलिस ने हत्यारोपी राजेश को गांव से ही गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली। कोतवाल पंकज मिश्रा ने बताया कि हत्या के पीछे वजह अभी पता नहीं चल सकी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

अधेड़ की कुल्हाड़ी मारकर हत्या, क्षेत्र में मचा हड़कंप, हत्यारोपी को गांव से किया गिरफ्तार

उधर घटना की जानकारी होते ही एसपी चारू निगम, अपर पुलिस अधीक्षक दिगंबर कुशवाहा, सीओ सिटी महेंद्र प्रताप समेत भारी पुलिस बल घटना स्थल पर पहुंचा। जहां एसपी ने ग्रामीणों से घटना को लेकर पूछताछ की। मृतक के एक पुत्री थी, जिसकी शादी हो चुकी है। वहीं उसकी वृद्ध मां है। घटना के बाद उसका रो-रो कर बुरा हाल है। बतादें कि 26 जुलाई 2023 को ग्राम प्रधान शहबदिया रमाकांत उर्फ रिंकू की भी हत्या धारदार हथियार से की गई थी। जिसके बाद ग्रामीणों ने उसकी पत्नी सीनू को ग्राम प्रधान चुना था। जिसमें सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था।

अधेड़ की कुल्हाड़ी मारकर हत्या, क्षेत्र में मचा हड़कंप, हत्यारोपी को गांव से किया गिरफ्तार

घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची। जहां पता चला कि रविंद्र का दोस्त राजेश के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसमें राजेश ने रविंद्र के सिर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिसे गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने रविंद्र को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए हत्यारोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एसपी चारु निगम ने बताया कि घटना के पीछे सही कारण जानने का प्रयास किया जा रहा है। हत्या में प्रयुक्त हथियार की पुलिस तलाश कर रही है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...