रायसेन/बरेली, जिसने पंच का चुनाव नहीं लड़ा उसे लोकसभा चुनाव लड़ने का मौका दिया, यह भाजपा में ही संभव है - भाजपा प्रत्याशी दर्शन सिंह चौधरी - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Sunday, March 3, 2024

रायसेन/बरेली, जिसने पंच का चुनाव नहीं लड़ा उसे लोकसभा चुनाव लड़ने का मौका दिया, यह भाजपा में ही संभव है - भाजपा प्रत्याशी दर्शन सिंह चौधरी

जिसने पंच का चुनाव नहीं लड़ा उसे लोकसभा चुनाव लड़ने का मौका दिया, यह भाजपा में ही संभव है - भाजपा प्रत्याशी दर्शन सिंह चौधरी

  • टिकिट मिलने के बाद छिंद मंदिर पहुंचे चौधरी, दादा दरबार में माथा टेककर लिया आशीर्वाद

रायसेन/बरेली, जिसने पंच का चुनाव नहीं लड़ा उसे लोकसभा चुनाव लड़ने का मौका दिया, यह भाजपा में ही संभव है - भाजपा प्रत्याशी दर्शन सिंह चौधरी

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली
बरेली। भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी को होशंगाबाद नर्मदापुरम नरसिंहपुर रायसेन संसदीय क्षेत्र से भाजपा ने लोकसभा से टिकट देकर प्रत्याशी बनाया है। टिकट मिलने के बाद सर्वप्रथम चौधरी प्राचीन छिंद धाम मंदिर पहुंचे जहां पर हनुमान जी महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद लिया और कार्यकर्ताओं से चर्चा कर चुनावी तैयारियों का आगाज किया। किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष को टिकट मिलने पर बरेली भाजपा कार्यकर्ताओं ने हेरिटेज गार्डन में भव्य पुष्प वर्षा और ढोल बाजे व आतिशबाजी कर स्वागत किया। चौधरी दर्शन सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं का आत्मीय स्वागत के लिए आभार जताते हुए कहा कि जिसने कभी पंच का चुनाव नहीं लड़ा, उसे भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा भेजने मैदान में उतार दिया, यह भारतीय जनता पार्टी में ही संभव है कि कार्यकर्ताओं के परिश्रम को फल मिलता है, बरेली तो मेरी कर्मभूमि है। भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता दर्शन सिंह चौधरी है, मेने जीवन और जवानी दोनों आपकी सेवा में अर्पित की इसलिए आज मैं मांग रहा हूं कि भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत से विजय बनाएं और बूथ स्तर पर इस बार फिर मोदी सरकार विज़न पर सभी कार्यकर्ता जुट जाएं। मेरे जैसे फकीर एवं सामान्य कार्यकर्ता को होशंगाबाद नरसिंहपुर की जनता की सेवा करने का अवसर देने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में भाजपा प्रचंड बहुमत प्राप्त कर पुनः सरकार बनाएगी। बरेली में किसान संघ के नेताओं ने हल भेंट कर चौधरी दर्शन सिंह का स्वागत किया।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...