रायसेन/बरेली, संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक की गई आयोजित - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Sunday, March 10, 2024

रायसेन/बरेली, संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक की गई आयोजित

संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक की गई आयोजित

रायसेन/बरेली, संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक की गई आयोजित

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली
बरेली। आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए हेरिटेज गार्डन में आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से होशंगाबाद संसदीय क्षेत्र के पूर्व सांसद रामेश्वर नीखरा व उदयपूरा क्षेत्र के पूर्व विधायक देवेंद्र सिंह पटेल की विशेष उपस्थित में कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम में बाड़ी ब्लॉक के समस्त पदाधिकारी, उदयपूरा क्षेत्र के पदाधिकारी, देवरी क्षेत्र के पदाधिकारी व मंडल के पदाधिकारी विशेष रूप से मौजूद रहे। उपस्थित सभी वरिष्ठ नेताओं ने अपने विचार रखें एवं सभी ने आश्वासन दिया कि सभी मिल-जुलकर लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे। इस अवसर पर क्षेत्र के पूर्व विधायक देवेंद्र सिंह पटेल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार सिर्फ झूठी घोषणाएं करती हैं। हकीकत से उन्हें कोई वास्ता नहीं है। उन्होंने घोषणा की थी कि किसानों का गेहूं 2700 रुपए में खरीदा जाएगा मगर वास्तविक स्थिति क्या है किसी से छुपी हुई नहीं है। महंगाई निरंतर बढ़ रही है, आम जनता परेशान है, सिर्फ झूठी घोषणाएं करना और लोगों में नफरत की भावना पैदा करना आजकल बीजेपी का फैशन बन गया है। सभी कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट है और मजबूती से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। वहीं पूर्व सांसद रामेश्वर नीखरा ने कहा कि सभी कांग्रेस कार्यकर्ता एक जुट रहे और सभी मिलजुल कर चुनाव लड़े। एकता का परिचय दें और भाजपा को उनके झूठी घोषणाएं याद दिलाए। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, बड़ी संख्या में पूर्व जनपद सदस्य, वर्तमान सदस्य, संगठन के पदाधिकारी, पार्षद गण एवं अन्य संगठनों के बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कांग्रेस जन मौजूद रहे। बैठक में उपस्थित सभी कांग्रेस जनों ने संकल्प लिया की प्रत्याशी सिर्फ हाथ का पंजा होगा और सभी मिलजुल कर उसको जीताने का कार्य करेंगे।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...