अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष: जिले की महिला शक्ति से रोशन हो रहा है पूरा प्रदेश-रीनू यादव - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Thursday, March 7, 2024

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष: जिले की महिला शक्ति से रोशन हो रहा है पूरा प्रदेश-रीनू यादव

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष: जिले की महिला शक्ति से रोशन हो रहा है पूरा प्रदेश-रीनू यादव

  • देश व प्रदेश की सरकार महिला शक्ति को दे रही पूरा बढ़ावा, महिलाएं हो रही सशक्त

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष: जिले की महिला शक्ति से रोशन हो रहा है पूरा प्रदेश-रीनू यादव

घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश
औरैया। महिला शक्ति का सशक्तिकरण हो एवं महिलाएं अपने आप आत्मनिर्भर बने इसके लिए देश की मोदी सरकार एवं प्रदेश की योगी सरकार कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है। महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए डबल इंजन की सरकार सतत प्रयासरत है। सरकार के प्रयास से महिलाओं में आत्मविश्वास जागा है और वह  आत्मनिर्भर बन रही हैं‌, यह किसी से छुपा नहीं है। महिलाओं के उत्थान के लिए सरकार के द्वारा हर संभव उपाय किए जा रहे हैं। महिलाओं में आत्मबल जागे वह आत्मनिर्भर बने इसके लिए केंद्र व प्रदेश सरकार सतत प्रयत्नरत है। समय-समय पर समाजसेवी रेनू यादव जो कि वर्तमान में फिरोजाबाद स्थित एचडीएफसी बैंक में वित्तीय सलाहकार हैं एवं उनके पति राजीव यादव विकलांग विभाग फिरोजाबाद में तैनात हैं।

दूरभाष के माध्यम से जानकारी देते हुए हीरा नगर कंचौसी निवासी युवा समाजसेवी रीनू यादव ने निराश्रित गोवंशों की पीड़ा को समझते हुए लोक हित में चरागाह, नदियों आदि के किनारे पड़ी अनावश्यक भूमि को उपयोगी बनाकर उस पर गोवंश संरक्षण के लिए एक बेहतरीन विंदुबार प्रस्ताव तैयार कर उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ को भेजा था। भेजे गये प्रस्ताव के कई बिंदुओं पर कार्य हो रहा है। इसके साथ बेटियों को सशक्त व स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का अधिक से अधिक प्रचार हो सके। इसके लिए रीनू यादव ने एक प्रस्ताव तैयार कर कमिश्नर आगरा को दिया था। जिसको संज्ञान लेकर जनहित में आगरा मंडल सहित प्रदेश के कई जिलों में उसे लागू किया गया। परिणाम स्वरूप आज प्रत्येक सरकारी कागज पर बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का लोगो नजर आ रहा है। इसके अलावा जिला मुख्यालय, जिले की सभी तहसीलों, सभी विकास खंडों व जिले की सीमा पर बसे गांवों के विकास व किसानों के कल्याण के लिए रीनू यादव ने  गंभीर चिंतन करते हुए पिछड़े ग्रामों मे सरकारी विभागों द्वारा विभिन्न प्रकार के आयोजनों, जागरूकता कार्यक्रमों व लाभार्थीपरक शिविरों को एक साथ लगाए जाने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को संबोधित एक प्रस्ताव तैयार कर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों को दिया था। जिस पर जिला प्रशासन द्वारा लोक हित में सहमति जताई गई है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...