मप्र, मंदसौर- मल्हारगढ़ थाना देशभर के में सर्वश्रेष्ठ 9 में चयनित। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Sunday, November 30, 2025

मप्र, मंदसौर- मल्हारगढ़ थाना देशभर के में सर्वश्रेष्ठ 9 में चयनित।

 मप्र, मंदसौर- मल्हारगढ़ थाना देशभर के में सर्वश्रेष्ठ 9 में चयनित।



मप्र, मंदसौर- मल्हारगढ़ थाना देशभर के में सर्वश्रेष्ठ 9 में चयनित।

 घातक रिपोर्टर डेस्क- 

 मल्हारगढ़ जिला मंदसौर देशभर के सभी थानों में टॉप 9 में चयनित  
भोपाल,29 नवंबर 2025।भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा प्रतिवर्ष देश के सभी थानों का मूल्यांकन कर, दस सर्वश्रेष्ठ थानों का चयन किया जाता है। इसी तारतम्य में सत्र 2024-25 में थाना मल्हारगढ़, जिला मंदसौर को देश के 10 सर्वश्रेष्ठ थानों में चयनित किया गया है। अपराधों की रोकथाम, कानून-व्यवस्था की स्थिति, पुराने मामलों के निपटारे, सामुदायिक पुलिसिंग, अपराधों की दोषसिद्धि और मैदानी सर्वे के आधार पर किए गए मूल्यांकन के बाद थाना मल्‍हारगढ़, जिला मंदसौर को देशभर के थानों में से नौवां स्थान प्राप्त हुआ है।  
इसकी घोषणा पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो (बीपीआरडी) द्वारा अखिल भारतीय पुलिस महानिदेशक/पुलिस महानिरीक्षक सम्मेलन, रायपुर, छत्तीसगढ़ में की गई । उक्त सम्मेलन में भाग लेने पहुंचे डीजीपी  कैलाश मकवाणा ने यह जानकारी दी । 
डीजीपी कैलाश मकवाणा ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए मंदसौर जिले के पुलिस अधीक्षक एवं समस्त स्टाफ को बधाई दी। उन्होंने मध्य प्रदेश के अन्य थानों को भी उत्कृष्ट बनाने के लिए पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिए हैं। 

वार्षिक अभिलेख और मैदानी सर्वेक्षण के आधार पर होता है मूल्यांकन : 

गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रतिवर्ष आपराधिक आंकड़ों और महिलाओं, कमजोर वर्ग, संपत्ति संबंधी अपराध तथा गुमशुदा व अज्ञात शवों की पहचान के प्रयासों के निराकरण के आधार पर देश के सर्वश्रेष्ठ थानों का चयन किया जाता है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने थानों की रैंकिंग के लिये विभिन्न 70 पैमाने तय किए थे। मूल्यांकन के बाद मध्यप्रदेश से थाना मल्‍हारगढ़, जिला मंदसौर का चयन किया गया। राष्ट्रीय स्तर पर थाना मल्‍हारगढ़, जिला मंदसौर ने देश के सभी थानों में 9वां स्थान प्राप्त किया। 
चयनित किए गए सभी थानों का मूल्यांकन उनके वार्षिक अभिलेख एवं मैदानी सर्वेक्षण के आधार पर किया जाता है। जिसमें अपराधों की रोकथाम, कानून-व्यवस्था की स्थिति, पुराने मामलों के निपटारे, सामुदायिक पुलिसिंग, अपराधों की दोषसिद्धि, थाना भवन, साफ-सफाई, नागरिकों के लिए उपलब्ध सुविधा एवं गृह मंत्रालय द्वारा चयनित स्वतंत्र टीम द्वारा थाना क्षेत्र के लोगों, व्यापारियों, शिकायकर्ताओं से पूछताछ कर मूल्यांकन किया जाता है।
इन सभी मापदंडों पर मूल्यांकन के बाद मल्हारगढ़, जिला मंदसौर को 9 वां स्थान दिया गया ।




No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...