बरेली: आने वाले समय में हमें इस विधानसभा का इतिहास बदलना है -- मंत्री पटेल - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Monday, December 22, 2025

बरेली: आने वाले समय में हमें इस विधानसभा का इतिहास बदलना है -- मंत्री पटेल

 आने वाले समय में हमें इस विधानसभा का इतिहास बदलना है -- मंत्री पटेल 


  • कार्यकर्ताओं के परिश्रम के प्रतिफल के रूप में आपका भाई नरेंद्र आपके सामने मंत्री के रूप में है,
  • विधानसभा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं को किए गए उपहार भेंट किया सम्मान

बरेली:  आने वाले समय में हमें इस विधानसभा का इतिहास बदलना है -- मंत्री पटेल

घातक रिपोर्टर-राकेश दुबे 

बरेली। 

नगर के एक मैरिज गार्डन में क्षेत्रीय विधायक एवं प्रदेश सरकार के राज्य स्वास्थ्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल के द्वारा सरकार के विकास और सेवा के

दो साल पूरे होने विधानसभा के देव तुल्य कार्यकर्ताओं का बड़े ही आत्मीयता के साथ सम्मान किया गया। इस दौरान जहां कार्यकर्ताओं का सम्मान किया जा रहा था वही मंत्री पटेल के द्वारा अपने 2 वर्ष के कार्यकाल में जनता के द्वारा दिए जाने वाले प्यार विश्वास और सम्मान स्वरूप उपहार की भेंट को कार्यकर्ताओं में वितरित किया गया बता दें कि दिये जाने वाले उपहार में शाल , श्रीफल , सीनरी , सोने की चेन ,चांदी की ग्लास , सोने की अंगूठी ऐसे लगभग 1305 कार्यकर्ताओं जिसमें वूथ के त्रिदेव और मंडल पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को सम्मान के साथ-साथ उपहार भेंट किये गए । बता दें कि प्रदेश सरकार के दो वर्ष विकास और सेवा के साथ


सफलतापूर्वक पूर्ण होने पर पार्टी के द्वारा पार्टी की नींव कहे जाने वाले कार्यकर्ताओं जिनकी मेहनत का परिणाम है कि आज भारतीय जनता पार्टी देश की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में जानी जाती है इस सफलता का श्रेय पार्टी के देव तुल्य कार्यकर्ताओं को जाता है जिनकी पार्टी के प्रति ईमानदारी लगन और  कर्मठता के साथ पार्टी के लिए कार्य करना है।

इस दौरान मंत्री पटेल ने समस्त कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई देते हुए कहा कि जिस तरह से आपके द्वारा पूर्ण निष्ठा के साथ कार्य किया गया है जिसका परिणाम आपके सामने । भाई उन्होंने कहा कि इस विधानसभा का इतिहास है कि हर 5 साल में इस विधानसभा का विधायक चेंज होता है लेकिन मुझे विश्वास है कि आप लोगों की पार्टी के प्रति लगन मेहनत निष्ठा और ईमानदारी के चलते आने वाले विधानसभा चुनाव में आप और  हम इस विधानसभा का इतिहास बदल देंगे।

वहीं उन्होंने केंद्र एवं प्रदेश सरकार के द्वारा जनहित में चलाई जाने वाली वर्तमान योजनाएं जिससे हर एक पात्र हितग्राही और आम नागरिक लाभान्वित हो रहा है यही पार्टी की नीति है और सिद्धांत है। हालांकि यह जरूर है कि तथा कथित लोग आए दिन पार्टी की कार्य प्रणाली पर उंगली उठाते हैं। लेकिन भारतीय जनता पार्टी के द्वारा सर्वे भवंतु सुखना सर्वे भवंतु निरामय के सिद्धांत पर जनता की सेवा कर रही है। 


वही मंत्री पटेल ने प्रदेश और क्षेत्र विकास को लेकर बिजली , नहर , चिंकी जल परियोजना, मुख्यमंत्री आवास योजना , जल आवर्धन योजना आदि के बारे में बताते हुए कहा कि सरकार हमेशा जनता की सेवा के लिए दृढ़ संकल्पित है।

वहीं उन्होंने कहा कि विगत दिनों मुख्यमंत्री मोहन यादव के द्वारा नगर आगमन के दौरान खेल स्टेडियम , पशु चिकित्सालय , नगर परिषद को नगर पालिका आदि की घोषणाएं की थी वह सभी अमल में आने वाली है।



इस दौरान भोपाल संभाग प्रभारी एवं नागदा विधायक डॉ तेज बहादुर सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार के द्वारा प्रदेश में विकास की झड़ी लगा दी है।

इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा , पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष शिवाजी पटेल पूर्व नपा अध्यक्ष सुरेश पाठक,नपा अध्यक्ष हेमंत राजा भैया चौधरी , भाजपा मंडल अध्यक्ष अभिषेक राजपूत भाजपा जिला उपाध्यक्ष योगेश पटेल , भाजपा जिला से कोषाध्यक्ष अवनीश पालीवाल , जोधा राम ठाकुर , सहित समस्त मंडल अध्यक्ष

और हजारों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...