अपह्रत नाबालिग बच्ची की पुलिस द्वारा बरामदगी कर नाबलिग को ढूंढ कर परिजनों को किया सुपुर्द
सांकेतिक फोटो
घातक रिपोर्टर राकेश दुबे
बरेली,
28. नवंबर को फरियादिया निवासी समनापुर जागीर थाना बरेली ने रिपोर्ट की थी कि उसकी नाबलिक बेटी को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर भगा ले गया है l. उक्त रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 780/24 धारा 137(2) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये अपर्हता की तलाश व आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रायसेन कमलेश कुमार खरपूसे के मार्गदर्शन में एसडीओपी बरेली कुंवर सिंह मुकाती एवं थाना प्रभारी बरेली निरीक्षक कपिल गुप्ता के द्वारा पुलिस टीम गठित कर अपर्हता आरोपी की तलाश पतारसी प्रारंभ की गई । तथा अपर्हता व अज्ञात आरोपी की पतारसी हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा 2500/- रूपये नगद ईनाम की उदघोषणा की गई थी ।
अनुसंधान गठित पुलिस टीम ने नाबलिक बालिका को काफी लगन एवं मेहनत से तकनीकी साक्ष्य के आधार पर दिनांक 18.12.2025 को अपर्हता को बस स्टैण्ड सिलवानी से दस्तयाब किया, जिसने पूछताछ पर बताया कि करीब 01 साल पहले गुस्से में घर से अकेले बिना बताए चली गई थी नाबलिक अपर्हता को दस्तयाब कर उसके परिजन के सुपुर्द किया ।
सराहनीय भूमिका - आरोपी की गिरफ्तारी में महत्वपूर्ण भूमिका - थाना प्रभारी बरेली निरीक्षक कपिल गुप्ता, उनि राम प्रसाद गोहे , उनि नेहा अहिरवार, सउनि संतोष रघुवंशी, आर 275 मुकेश पटेल, आर 390 अनिल अहिरवार, मआर 689 प्राची तोमर व आर 342 विक्रम ठाकुर थाना सिलवानी की विशेष भूमिका रही है।




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद